वेनेजुएला ने अमरिका में बनाई जायदाद सीज करने के आदेश जारी – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला ने अमरिका में बनाई जायदाद जब्त करने के आदेश जारी किए है| वेनेजुएला की मदुरो सरकार पर अमरिका ने अबतक की हुई यह सबसे कडी कार्रवाई साबित हुई है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना की बडी गुंज सुनाई दे रही है| मदुरो की हुकूमत वेनेजुएला में मानवाधिकार का हनन कर रही है, यह आरोप रखकर ट्रम्प ने यह निर्णय घोषित किया है|

व्हेनेजुएला के सामने अमरिका मुश्किलें खडी करेगी, यह संकेत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए थे| इस पर निकोलस मदुरो ने उकसानेवाला विधान किया था| अमरिका ने यदि वेनेजुएला के सामने मुश्किलें खडी की तो इससे बाहर निकलने के लिए वेनेजुएला युद्ध शुरू कर सकता है, यह दावा मदुरो ने किया था| इसके बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिका में वेनेजुएला ने बनाई जायदाज सीज करने के आदेश जारी किए| इस आदेश के साथ ही वेनेजुएला की जायदाद और आर्थिक हितसंबंध खतरें में गिरे है|

ट्रम्प के आदेश के बाद वेनेजुएला की सरकार अमरिका में बनी अपनी जायदाद कोलेकर किसी भी प्रकार का निर्णय नही कर सकेगी| यह मदुरो की सरकार को अमरिका ने दिया काफी बडा झटका है| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए आदेश के साथ ही वेनेजुएला के साथ ईंधन व्यापार कर रही कंपनियों को अमरिका के प्रतिबंधों का भी झटका लगेगा| इस वजह से ईंधन की बिक्री करके अपनी आर्थिक समस्याओं का हल निकालने की कोशिश कर रही वेनेजुला की मदुरो सरकार और भी मुश्किलों में फंसी है| इसके अलावा इस सरकार के साथ ईंधन व्यवहार कर रहे रशियन और चीन की कंपनियों को भी अमरिकी प्रतिबंधों का झटका लगनेवाला है|

वेनेजुएला में काफी बडा सियासी संकट खडा हुआ है और इस देश में बडी हडबडी शुरू है| इस देशी की अर्थव्यवस्था टुट चुकी है और वेनेजुएला की जनता अन्न की तलाश में है| इस देश में महंगाई करीबन दस लाख प्रतिशत तक जाने की बडी खतरनाक जानकारी दो दिन पहले प्रसिद्ध हुई थी| ऐसा होते हुए भी इस देश में बनी सियासी समस्या पर अभी हल निकल नही सका है और यह समस्या रोजाना बढती दिखाई दे रही है| अमरिका और मित्रदेशों ने मदुरो को वेनेजुएला के अधिकृत राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर स्वीकार ने से इन्कार किया है| वही, जुआन गैदो यही वेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष है, यह ऐलान अमरिका और मित्रदेशों ने किया था|

रशिया, क्युबा, चीन, ईरान इन देशों ने मदुरो के साथ अपना बल खडा करके वही वेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष होने की भूमिका अपनाई है| इसके साथ ही क्रोधित हुई अमरिका ने मदुरो और उनका समर्थन कर रहे देशों को अंतिम चेतावनी दी थी| जरूरत पडी तो वेनेजुएला में लष्करी हस्तक्षेप करने का निर्णय भी अमरिका कर सकती है, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिया था|

ऐसी पृष्ठभूमि पर वेनेजुएला की सरकार ने अमरिका में बनाई जायदाद जब्त करने का निर्णय करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने मदुरो और उनके समर्थकों को और एक झटका दिया दिखाई दे रहा है| इस वजह से मदुरो की सरकार पर बना दबाव और भी बढेगा और अमरिका के मित्रदेशों ने भी यही निर्णय दोहराया तो मदुरो हुकूमत की सुरक्षा खतरें में गिर सकत है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.