वीटो का इस्तेमाल करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिका में ‘इमर्जन्सी’ बरकरार रखी

Third World Warवॉशिंगटन: मैक्सिको वॉल के लिए अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जारी किए बॉर्डर इमर्जन्सी पीछे लेने के लिए अमरिका के प्रतिनिधि गृह में प्रस्ताव मंजूर किया| ट्रम्प इनके रिपब्लिकन पक्ष के १२ सदस्यों ने इस प्रस्ताव के पक्ष से वोट किया| पर उसके बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग करके यह प्रस्ताव रद्द किया है| अमरिकन कांग्रेस को प्रस्ताव मंजूर करने का अधिकार है| पर उसका कानून में रूपांतर हुआ तो वह अमरिका की सुरक्षा के लिए खतरनाक बात होती, ऐसा कहकर ट्रम्प ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के निर्णय का समर्थन किया है|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने फरवरी महीने में अमरिका में इमर्जन्सी जारी की थी| उसपर जबतक अमरिका की संसद मैक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण करने के लिए ५.७ अरब डॉलर के निधि का मार्ग खुला नहीं करती, तबतक यह इमर्जन्सी वापस नहीं ली जा सकती, ऐसा ट्रम्प ने सूचित किया था| मैक्सिको से शरणार्थी अमरिका में दाखिल होते हैं| जिनकी वजह से अमरिका के सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा निर्माण हुआ है| ऐसी परिस्थिति में मैक्सिको वॉल निर्माण करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं, ऐसा ट्रम्प का कहना है| अमरिका को सुरक्षित रखने के लिए हम किसी भी विरोध की परवाह नहीं करेंगे, ऐसा ट्रम्प ने सूचित किया था|

वीटो, इस्तेमाल, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प, अमरिका, इमर्जन्सी, बरकरार, मैक्सिको वॉलपर विरोधी पक्ष होनेवाले डेमोक्रेट पार्टी ने भी यह प्रतिष्ठित मुद्दा बनाते हुए, मैक्सिको वॉल को विरोध किया है| राष्ट्राध्यक्ष के लहरों पर देश नहीं चलाया जा सकता, ऐसा डेमोक्रेट पक्ष के नेताओं का कहना है| सत्ताधारी रिपब्लिकन एवं विरोधी पक्ष डेमोक्रेट पार्टी में मतभेद अधिक तीव्र हो रहे हैं और इस प्रश्न पर हो रही बातचीत पूर्ण रूप से असफल हुई हैं| ऐसी परिस्थिति में गुरुवार को अमरिकी संसद के प्रतिनिधि गृह में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जारी किए इमर्जन्सी पीछे लेने के लिए प्रस्ताव मंजूर किया गया|

प्रतिनिधि गृह में यह प्रस्ताव ५९ विरुद्ध ४१ मतों से मंजूर हुआ है और ट्रम्प इनके रिपब्लिकन पक्ष के १२ सदस्यों ने इस प्रस्ताव के पक्ष से मतदान किया है| उसके बाद ट्रम्प ने भी व्हीटो अर्थात अपने विशेष अधिकार का उपयोग करके यह प्रस्ताव रद्द किया है| प्रतिनिधि गृह को प्रस्ताव मंजूर करने का अधिकार है, पर मुझे यह प्रस्ताव नामंजूर करने का विशेष अधिकार है| अमरिकन जनता के विरोध में होनेवाला यह प्रस्ताव नामंजूर करते हुए मुझे अभिमान महसूस होता है, ऐसा कहकर ट्रम्प ने अपने निर्णय का समर्थन किया है|

दौरान अमरिका के विरोधी पक्ष एवं उदारमतवादियों से मैक्सिको वॉल को कड़ा विरोध किया जा रहा है| तथा मैक्सिकन शरणार्थियों से अमरिका की सुरक्षा को गंभीर खतरा प्रतीत हो रहा है, ऐसा अमरिका के सुरक्षा यंत्रणा ने मंजूर करते हुए, उन्होंने राष्ट्राध्यक्ष के निर्णय को संपूर्ण समर्थन जताया है| साथ ही अमरिका की जनता भी मैक्सिकन शरणार्थियों के गैरकानूनी प्रवेश के विरोध में होकर, जनता ने भी ट्रम्प इनके निर्णय का स्वागत किया है| उस समय अमरिकन माध्यमों में उदारमतवादी गुट ट्रम्प इनके निर्णय अत्यंत गलत होने का आरोप कर रहे हैं|

मैक्सिको वॉल जबतक निर्माण नहीं होती तब तक अमरिका में इमर्जन्सी कायम रखने की चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने फिर एक बार दी है| इस वजह से ट्रम्प ने जारी किए इमर्जन्सी हटाकर इस समस्या से अपनी रिहाई करने की सोच रखनेवाले विरोधी पक्ष के प्रयास लगातार असफल हो रहे हैं और इस मामले में विरोधी पक्ष पर दबाव अधिक बढ़ता दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.