‘मेक्सिको वॉल’ के मुद्दे से बिल्कुल वापसी नही करेंगे – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प का इशारा

Third World Warवॉशिंगटन: ‘मेक्सिको सीमा की सुरक्षा के लिए ड्रोन्स या सेन्सर्स काफी नही है| सीमा से घुसपैठ कर रहे अवैध शरणार्थियों को रोकना है तो उसके लिए पोलाद या कांक्रिट की मजबूत दिवार ही जरूरी है और वही शरणार्थियों को रोक सकेगी| अमरिका सुरक्षित रखने के लिए मेक्सिको सीमा पर दिवार जरूरी है और इस मुद्दे ससे मै बिल्कुल वापसी नही करूंगा, यह इशारा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने डटकर दिया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अपनी भूमिका रख रहे थे तभी अमरिकी रक्षा विभाग ने मेक्सिको सीमापर हुई सेना की तैनाती सितंबर तक बरकरार रखने का निर्णय किया है|

डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने ‘मेक्सिको वॉल’ के मुद्दे पर अधिक आक्रामक रवैया अपनाया है और डेमोक्रॅट पक्ष के साथ स्वपक्षीय से हो रही दर्ख्वास्त भी नजरअंदाज की है| राष्ट्राध्यक्ष ने अपनाई भूमिका को डेमोक्रॅट पक्ष का विरोध कायम रहने से अमरिका में शुरू हुआ ‘शटडाऊन’ भी जारी रहा है| इस ‘शटडाऊन’ के अब २५ दिन पूरे हुए है| यह ‘शटडाऊन’ फिल हाल खतम करने के लिए ट्रम्प इनकी रिपब्लिकन पक्ष के साथ ही ‘डेमोक्रॅटस्’ भी प्रस्ताव रख रहे है| लेकिन राष्ट्राध्यक्ष ने समझौता करने के स्पष्ट रूप से इन्कार करने से शटडाऊन खतम करने की बात आगे बढ नही सकी है|

मेक्सिको वॉल, मुद्दे, बिल्कुल वापसी नही, राष्ट्राध्यक्ष, डोनाल्ड ट्रम्प, इशाराइसी दौरान दुसरी ओर ट्रम्प इन्होंने, ‘मेक्सिको वॉल’ के मुद्दे पर किसी भी परिस्थिती में वापसी नही करेंगे, यह डटकर कहकर अमरिकी जनता की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी करने की गवाही दी है| मेक्सिको सीमा को लकर हमने रखा चित्र वास्तव में है, यह भी ट्रम्प इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी से समझाने की कोशिश की है| इसके लिए उन्होंने अमरिका के वरिष्ठ मुत्सद्दी और विश्‍लेषक पैट्रिक बुकानन इनके लेख का दाखिला भी दिया|

पिछले दो वर्षों में अमरिकी यंत्रणाओं ने अपराध की पृष्ठभुमि के साथ दाखिल हुए २ लाख ६६ हजार शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है| इनमें से २ लाख लोगों पर हिंसक हमलें, ३० हजार लोगों पर लैंगिक अत्याचार और चार हजार लोगों पर हत्या का आरोप रखा गया है, यह बुकानन इनके लेख में दर्ज जानकारी की सहायता से ट्रम्प इन्होंने मेक्सिको सीमा पर बढ रही गुनाहों की ओर ध्यान आकर्षित किया है|

अमरिका में पिछले कई दशकों से अलग अलग नेताओं ने सीमा सुरक्षा, व्यापार, नाटो इन जैसे कई मुद्दों पर कई आश्‍वासन दिए है| लेकिन कुछ किया नही है, ऐसी आलोचना राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने की है| मैं अमरिकी जनता को किया वचन पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा हूं और जनता के लिए शुरू यह लडाई जारी रखूंगा, यह गवाही भी उन्होंने दी है|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प सीमा सुरक्षा के लिए ‘मेक्सिको वॉल’ से संबंधी डटकर भूमिका रख रहे है, तभी अमरिका के रक्षा विभाग ने भी उनकी इन कोशिशों को बल प्रदान किया है| मेक्सिको सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात की गई लष्करी टुकडीयों की तैनाती का अवधी बढाकर अब सितंबर तक यह टुकडियां सीमापर तैनात रहेगी, यह रक्षा विभाग का मुख्यालय पेंटॅगॉन ने कहा है|

पिछले वर्ष अक्टुबर महीने में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनकी आदेश से मेक्सिको सीमा के निकट हजारों सैनिक तैनात किए गए थे| फिलहाल सीमा क्षेत्र में दो हजार से अधिक सैनिक तैनात है और उन्हे तार की बाड लगाने के साथ गश्त और सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है| यहां की गश्ती के लिए ‘सिक्युरिटी कैमेरे’ और विमानों का वापर किया जा रहा है, यह जानकारी सूत्रों ने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.