गृहयुद्ध की दहलीज पर खडे फ्रान्स की सरकार को गिराएंगे – यलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों के नेता की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरपैरिस – फ्रान्स गृहयुद्ध की दहलीज पर है और यलो वेस्ट आंदोलक जल्द ही देश में मैक्रोन प्रशासन को सत्ता से नीचे खिचेंगे, ऐसी चेतावनी यलो वेस्ट आंदोलन के नेता ख्रिस्तोफ शैलेंकौन ने दी है| फ्रान्स में राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रोन इनके प्रशासन के विरोध में तीन महीनों से अधिक समय प्रदर्शन शुरू है| राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन ने आंदोलकों ने की सार्वमत की मांग मंजूर करने की तैयारी दिखाने के बाद भी प्रदर्शन शुरू होने से फ्रान्स में बनी स्थिति अधिक गंभीर हो रही है| ऐसे में संयुक्त राष्ट्रसंघटना ने यलो वेस्ट आंदोलकों पर फ्रान्स सरकार ने की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की है|

फ्रान्स में नवंबर महीने से यलो वेस्ट आंदोलन शुरू होकर उससे फ्रेंच जनता का मैक्रोन इनके प्रशासन के विरोध में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है| लगातार १३ हफ्तों से राजधानी पैरिस के साथ देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन शुरू होकर उसे नियंत्रित करने में राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन असफल हुए हैं| ईंधन के दाम कम करने के बारे में किया निर्णय तथा देश में विविध गुटों से संवाद करने के लिए प्रस्ताव रखने के उपाय भी असफल होने की बात स्पष्ट हो रही है|

यलो वेस्ट प्रदर्शनों को देशभर से मिलनेवाला समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है| जिसमें अन्य संगठन एवं गुट भी शामिल होते दिखाई दे रहे हैं| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन ने आंदोलकों की मुख्य मांगों की ओर सही ध्यान न देने से आंदोलकों के कई गुट अधिक आक्रामक भूमिका लेने के संकेत दे रहे हैं|

फ्रेंच जनता, बागी गुट प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए तैयार है| हम सब साथ आकर सरकार नीचे खींचने के लिए तैयार है| फिलहाल सभी पक्ष शांत दिखाई दे रहे हैं, फिर भी देश गृहयुद्ध के दहलीज पर है, इसका एहसास होना चाहिए| यह कहते हुए मेरी जान को खतरा है, इसका मुझे पूरा एहसास है, ऐसे शब्दों में यलो वेस्ट के नेता शैलेंकौन ने मैक्रोन को चेतावनी दी है|

पिछले ३ महीने में पुलिस के साथ दंगल विरोधी पथक ने यलो वेस्ट आंदोलकों पर की हुई कार्रवाई में लगभग २००० प्रदर्शक जख्मी हुए हैं| इस कार्रवाई के दौरान फ्रेंच यंत्रणा ने आंदोलकों के विरोध में रबर बुलेट, आंसू गैस, पानी के फव्वारे तथा लाठियों का बड़े तादाद पर उपयोग किया है| फ्रेंच यंत्रणा की इस कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान देने की बात सामने आ रही है|

फ्रेंच यंत्रणा से ग्रेनेडस् तथा फ्लैश बॉल्स जैसे शस्त्रों का अतिरिक्त प्रमाण में उपयोग हुआ है| इस कार्रवाई में कई आंदोलकों को गंभीर जख्म होने की जानकारी सामने आ रही है| इस दौरान प्रदर्शकों के अधिकार एवं हक का बड़ी तादाद में उल्लंघन हो रहा है| देशभर में हुई कार्रवाई में १७०० से अधिक आंदोलक जख्मी हुए हैं| प्रदर्शन के विरोध में जारी होनेवाला संभाव्य कानून भी चिंता की बात है, ऐसे शब्दों में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने यलो वेस्ट प्रदर्शन में हुई कार्रवाई के विरोध में तीव्र नाराजगी व्यक्त की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.