जर्मनी की चांसलर एवं फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष के सामने ईश्वर ने ही चुनौतियां निर्माण की है – फ्रैंक अमेडिया का विश्वास

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – जागतिकीकरण के कड़े समर्थक होनेवाले जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मॅक्रॉन के सामने खड़े हुए संकट ईश्वरीय शक्ति ने निर्माण किए हैं| क्योंकि ईश्वर का जागतिकीकरण को विरोध है, ऐसा फ्रैंक अमेडिया का कहना है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके धारणा पर आलोचना करनेवाले चांसलर मर्केल और राष्ट्राध्यक्ष मॅक्रॉन को ईश्वर ने ही सबक सिखाया है, ऐसा अमेडिया का कहना है|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकारी हुई ‘अमरिका फर्स्ट’ धारणा जागतिकीकरण के विरोध में होने की बात कई विश्‍लेषकों एवं वित्ततज्ञ ने कही है| पर उसकी परवाह न करते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने चुनाव प्रचार में ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ अर्थात ‘अमरिका को फिर से महान बनाएंगे’ ऐसा संदेश दिया था| राष्ट्राध्यक्ष पद पर आने के बाद ट्रम्प ने इन्हीं धारणाओं को कार्यान्वित करना शुरू किया था| इसे जर्मनी के चांसलर मर्केल और फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष मॅक्रॉन ने कड़ा विरोध किया था|

चांसलर मर्केल एवं राष्ट्राध्यक्ष मॅक्रॉन इनके सामने फिलहाल बहुत बड़ी चुनौती खड़ी है और उसके पीछे ईश्वरीय योजना है, ऐसा अमेडिया ने स्पष्ट किया है| हम राष्ट्रवादी नहीं है बल्कि ईश्वर के राज्य के समर्थक हैं| ‘ईश्वर का राज्य’ विविध देशों में राजकर्ताओं के द्वारा कार्यान्वित होता है, ऐसा हमारा विश्वास है| ऐसा कहकर अमेडिया ने ट्रम्प ईश्वर के राज्य से मेल खाने वाले निर्णय करते है, यह का दावा किया है| उस समय जर्मनी एवं फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष ईश्वर के राज्य के विरोध में खड़े हैं, ऐसा आरोप किया है |

दौरान जर्मनी में चांसलर मर्केल इनकी पक्ष को कुछ महीनों पहले जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा| इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करके वह जल्द ही इस्तीफा देगी, यह बात उजागर हुई है| मर्केल ने कार्यान्वित किए धारणाओं का फिर से विचार करने की घोषणा भी उनके ही पक्ष ने की है| तथा फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मॅक्रॉन इनके विरोध में वातावरण झुलस रहा है और ‘यलो वेस्ट’ आंदोलन की वजह से मॅक्रॉन का शासन अस्थिर होता दिखाई दे रहा है| यह संदर्भ देकर उन्होंने दोनों नेताओं के सामने होनेवाले चुनौतियों के पीछे ईश्वरिय योजना है, ऐसा कहकर फ्रैंक अमेडिया ने ईश्वर को जागतिकीकरण मंजूर ना होने का दावा किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.