‘हॅलोविन’ ने सत्प्रवृत्ती के विरोध में युद्ध पुकारने की बात उजागर

फ्रान्स में ‘हॅलोविन हिंसाचार’ के सिलसिले में सौ से अधिक गिरफ्तार

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पैरिस – २७ अक्टूबर के दिन फ्रांस के ग्रेनोबल नाम के शहर में एक युवक ने सोशल मीडिया में संदेशा दिया है| ३१ अक्टूबर के दिन इस वर्ष हॅलोविन की रात, यानी पुलिस बल के विरोध में ‘पर्ज’ होगी| यह रात पुलिसों का अंत करने के लिये होगी, ऐसा इस युवक ने कहा है| कुछ ही समय में इस संदेश पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दर्ज की है और इस पर हामी भरी है| फ्रांस की पुलिस ने इस संदेशा की अनदेखी ना करते हुए ३१ अक्टूबर की रात राजधानी पैरिस के साथ अन्य अहम शहरों में कडी सुरक्षा बनाई थी| इस के बावजूद हॅलोविन की उस रात के दौरान फ्रांस के कई शहरों में आगजनी, तोडफोड हुई और दंगे का माहोल बना था|

इस सिलसिले में अब तक सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है| इस के साथ ही सोशल मीडिया पर उकसाने वाले पोस्ट करनेवाले युवक की भी गिरफ्तारी हुई है| मैने यह पोस्ट केवल मजे के तौर पर की थी, इस पोस्ट का इस तरह परिणाम सामने आयेगा यह मुझे ग्यात नही था, ऐसा इस युवक ने कहा है| लेकिन फ्रान्स की पुलिस इस युवक के बयान पर यकिन नही कर रही है| हॅलोविन की हिंसा केवल फ्रान्स तक सिमीत नही| अन्य युरोपिय देशों में भी ३१ अक्टूबर के दिन ‘हॅलोविन’ की हिंसा होने की बात दर्ज हुई है| इसी लिये आने वाले समय में ऐसी घटना की ओर नजरअंदाजी करना संभव नही हो सकता, ऐसी चेतावनी माध्यमों ने दी है|

‘हॅलोविन’, युद्ध, ग्रेनोबल, सत्प्रवृत्ती, तोडफोड, फ्रान्स, बॅसिल डे

‘पर्ज’ नाम से हॉलिवूड में प्रदर्शित हुए फिल्मों में भी एकही ही रात में सारे गुनाह माफ, सब गुनाहों के लिये कानूनन सुरक्षा इस स्वरूप की कल्पना सादर की गई थी| इस विषय पर आधारित फिल्मे पिछले कुछ वर्षों से प्रदर्शित हो रही है| इस विषय पर अमरिकन टीव्ही चैनल ने एक शृंखला भी प्रदर्शित की थी| इस कारण कई जन उत्तेजित हुए है, ऐसा दिखाई दे रहा है| खास तौर पर ३१ अक्टूबर के दिन मनाया जा रहे हॅलोविन पार्टी अब ‘पर्ज’ के रातों में परिवर्तित हो रही है| पहले निजी के तौर पर सिमीत रही हॅलोविन रात अब खुलेआम हिंसा करने की रात बन रही है|

मजे के तौर पर कुछ लोक हॅलोविन पार्टी का आयोजन करते है| ३१ अक्टूबर के रात ही इस पार्टी का आयोजन किया जाता है| अमरिका और मेक्सिको से इस पार्टी के आयोजन की शुरूआत हुई| इस रात को भूत या पिशाच कि तरह कपडे पहन के तैयार होना, डाइन और काला जादू के अभ्यासकों की भांती कपडे पहनना या उनके जैसा मेक-अप किया जाता है| इस पार्टी में शरीक होने वाले कुछ लोग मात्र मजे के तौर पर इस प्रकार की ओर देखते है और इस पार्टी का हिस्सा होते है, लेकिन अब ऐसी पार्टी बडी समस्या के तौर पर उभर रही है|

‘हॅलोविन’, युद्ध, ग्रेनोबल, सत्प्रवृत्ती, तोडफोड, फ्रान्स, बॅसिल डे

हॅलोविन रात मनाना अब विश्‍वभर में एक प्रथा बनी है| इस दिन कोई भी गुनाह करने की अनुमती है, ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है| ऐसा रिवाज बनाने की कोशिश शुरू हुई है| पैरिस में हुई हिंसा इसी रिवाज को मिलता समर्थन दर्शाता है| फ्रान्स में १९९० के दशक में हॅलोविन मतलब क्या इस की जानकारी आम लोगों को नही थी| लेकिन अमरिकन फिल्मे और टीव्हि शृंखलाओं के प्रभाव के कारन हॅलोविन का रिवाज फ्रान्स और अन्य युरोपिय देशों में फैलता दिखाई दिया है| अब इस रिवाजने अपने पैर जमाये है, ऐसा माध्यमों में कहा गया है|

हॅलोविन की मार्केट तयारी हुई है| इस कारण कई दुकान हॅलोविन के लिये इस्तेमाल हो रहे अजीब और सामान्य लोगों के लिये डरावने ऐसे शैतानी कपडे और नकाब बेचने के लिये रख रहे है| युवा वर्ग बडे उत्साह से यह चिजे खरिद रहे है| इस वस्तूओं की बढती मांग चिंता का विषय बन रही है, यह इस साल हुए हिंसा से स्पष्ट हो रहा है, ऐसा फ्रान्स के माध्यमों का कहना है| अन्य युरोपिनय देशों के माध्यमों ने भी इस विषय में चिंता जयाई है|

हॅलोविन के रात कोई भी गुनाह करने की छुट है, यह समझ युवा वर्ग में निर्माण करना बडा खतरा साबित हो रहा है| इसकी वजह से नाही केवल न्याय और व्यवस्था को चुनौती मिल रही है, बल्की परंपरा और अच्छे बरताव की निती के सामने भी चुनौती खडी की जा रही है| तबाही और विनाश में आनंद महसूस कर रही अराजकतावादी विचारप्रणाली इस कारण उभर रही है| इसीका प्रदर्शन फ्रान्स में देखा गया|

ब्रिटन, आयर्लंड, स्वित्झर्लंड इन युरोपिय देशों में भी कई जगहों पर हॅलोविन रात जोर से हुई| वहां पर भी अनुचित प्रकार हुए है| अपवित्र और अधर्मी, हिंसा इन जैसी प्रतिबंधित, गलत और गैरकानूनी करतूतों को बढावा और प्रतिष्ठा देने का काम हॅलोविन रात के जरिये किया जा रहा है| इसमें युवकों को शामिल किया जा रहा है और उनके जरिये हिंसा का फैलाव करना यह ‘हॅलोविन’ रात का मक्सद बन रहा है| हॅलोविन रात तक इस की हानी सीमित रही नही है| नये साल का स्वागत करते समय ३१ दिसंबर की रात और फ्रान्स के ‘बॅसिल डे’ को भी अब हॅलोविन जैसा स्वरूप प्राप्त हो रहा है और इन दिनों में भी हिंसा का प्रमाण बढ रहा है, ऐसा फ्रान्स की यंत्रणाओं से कहा जा रहा है|

मात्र खेल या मजा यह इन हॅलोविन पार्टीयों का इरादा रहा नही है, यह ध्यान में लाईये और इसके विरोध में समय पर कदम बढाने की गुहार कुछ जिम्मेदार वृत्त माध्यमों से लगाई जा रही है| हर साल हॅलोविन सेलिब्रेशन का प्रभाव और खतरा बढ रहा है, तभी ऐसी चेतावनी नजरअंदाज करना अच्छी गतीविधियों पर विश्‍वास रखने वाले किसी के भी हीत में नही है|

हर एक अच्छी गतिविधी, शुद्ध हेतू और अच्छी निती के विरोध में ‘हॅलोविन’ने जंग छेडी है और हर ३१ अक्टूबर के रात हॅलोविन मना कर इस जंग में अपनी जीत होती है, ऐसा दर्शाने की कोशिश हॅलोविन समर्थक कर रहे है| अनजानता से या मजे के लिये ऐसी खतरनाक कार्यक्रम में शामिल हो रहे लोगों को इसका एहसास भी नही है| लेकिन, गलत तरिके और विध्वंस का विचार युवकों में फैलाने में हॅलोविन समर्थक फिहलात तो सफल हो रहे है, ऐसा चित्र सामने आ रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.