‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ और ‘वंदे भारत’ के तहत हज़ारों भारतीय स्वदेश पहुँचे

नई दिल्ली,  (वृत्तसंस्था) – कोरोना वायरस की महामारी के कारण अलग अलग देशों में फ़ँसे पड़ें भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए हाथ में लिये गए ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ और ‘वंदे भारत’ इस मुहिम के तहत तीन दिनों में करीबन ३,५०० भारतीयों को स्वदेश लाया गया है। साथ ही, रविवार के दोपहर में एअर इंडिया का विमान २४३ भारतीयों को लेकर सिंगापूर से मुंबई पहुँचा। ब्रिटन से शनिवार की रात ३२६ लोग मुंबई पहुँचे थे, साथ ही नौसेना का आयएनएस जलाश्‍व यह युद्धपोत ६९८ भारतीयों को लेकर स्वदेश पहुँचा है।

कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकड़ाउन के कारण अलग अलग देशों में फ़ँसे पड़ें भारतीय नागरिकों को ७ से १३ मई के दौरान स्वदेश लाने के लिए मुहिम हाथ में ली गई है। ‘वंदे भारत’ मुहिम के तहत पहले स्तर में १२ देशों से १५ हज़ार भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है। अबतक ब्रिटन, कुवैत, मस्कत, शारजा, कौलालंपूर और ढाका से आठ विमानों के ज़रिए भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है। शनिवार के दिन १२९ भारतीय नागरिकों समेत ढाका से पहला विमान दिल्ली पहुँचा था और शनिवार की देर रात ब्रिटन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज आंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचे विमान से ३२६ भारतीय स्वदेश लौटे। इससे पहले ओमान और कुवैत में फ़ँसे ३६२ भारतीयों को लेकर दो विमान भारत पहुँचे थे। इसके साथ ही १७७ भारतीयों को मलेशिया से वापस लाया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से ३५० भारतीय नागरिकों को स्वेदश लाया गया है। १८० से अधिक भारतीय शारजाह से लौटे हैं। साथ ही, रविवार की दोपहर में एअर इंडिया का विमान २४३ भारतीयों को लेकर सिंगापूर से मुंबई पहुँचा है। फिलिपाईन्स से २४१ भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। सोमवार के दिन अमरीका से २०० भारतीय मुंबई पहुँच रहे हैं। अमरीका से भारत लौटने के लिए २,५०० भारतीयों ने पंज़ीकरण किया है।

इसके अलावा ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के तहत भारतीय नौसेना का ‘आयएनएस जलाश्‍व’ युद्धपोत मालदीव से ६९८ भारतीयों को लेकर कोची पहुँचा है। ‘आयएनएस जलाश्‍व’ ८ मई के रोज़ मालदीव से निकला था और रविवार की सुबह ८ बजे कोची पहुँचने की जानकारी अफ़सरों ने साझा की।

कोरोना वायरस का फ़ैलाव होने के कारण दुनियाभर में फ़ँसे पड़े भारतीय नागरिक स्वदेश लौटने के लिए सहायता की माँग कर रहें थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत करीबन ढ़ाई लाख नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.