इराकी यंत्रणा की कार्रवाई में दस प्रदर्शनकारियों की हुई मौत – अबतक पांच सौ से भी अधिक इराकी लोगों ने जान गंवाने के दावे

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बगदाद – पिछले दो दिनों से इराक में सरकार के विरोध में प्रदर्शन करनेवालों पर पुलिस ने की कार्रवाई में १० लोग मारे गए है| मारे गए सभी लोग इराकी प्रदर्शनकारी है और इराक की पुलिस ने की इस कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कडी आलोचना की है| इस वजह से पिछले अक्टुबर महीने से इराक में हो रहे प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या पांचसौ से भी अधिक होने की चिंता मानव अधिकार संगठन व्यक्त कर रही है|

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने दी जानकारी के अनुसार राजधानी बगदाद के साथ दियाला बसरा और करबला इन शहरों में इराक में माहदी सरकार के विरोध में हो रहे प्रदर्शन तीव्र हुए है| इन प्रदर्शनों में इराकी छात्रों के साथ सरकारी कामगार भी शामिल हुए है| इस वजह से इराक में माहदी सरकार के विरोध में माहौल गरमाया है, यह दावा भी हो रहा है|

प्रधानमंत्री माहदी के आदेश पर इराकी पुलिस ने शांति से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई शुरू की| इस कारण स्थिति और भी खराब होने की आलोचना हो रही है| मंगलवार की रात इराकी पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को गोली मारकर मार गिराया| इस गोलिबारी के दौरान अन्य छह प्रदर्शनकारी भी घायल हुए| पिछले दो दिनों में इराक के अलग अलग शहरों में हुई गोलिबारी की इन घटनाओं में दस लोग मारे गए है और १३८ घायल हुए है|

इसके अलावा इराकी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसुगैस और पैलेट गन्स का भी वापर किया| इससे गुस्सा व्यक्त किया जा रहा है| अक्टुबर महीने से इराकी जनता देश की माहदी सरकार खारिज करके सुधार करने की मांग कर रही है| इराक में ईरान के बढ रहे हस्तक्षेप के विरोध में इराकी प्रदर्शनकारियोंने इस दौरान जोरदार प्रदर्शन किए| इराक में हो रहे इन प्रदर्शनों पर अमरिका एवं यूरोपिय देशों ने चिंता व्यक्त की थी|

पर, माहदी सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगे स्वीकार ने के लिए तैयार नही है| साथ ही इराक में बनी इस अस्थिरता के लिए अमरिका जिम्मेदार होने का आरोप माहदी ने किया है और अमरिकी सेना को देश छोडकर जाने का निवेदन किया है| इराक के राष्ट्राध्यक्ष ने ऐसी मांग भी रखी होने की बात इराक की सरकार ने कही थी| पर, हमने ऐसे आदेश जारी नही किए है यह बात इराक के राष्ट्राध्यक्ष ने डावोस में हुई बैठक के दौरान स्पष्ट की| इस बैठक की पृष्ठभूमि पर इराक के राष्ट्राध्यक्ष ने अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प से भी भेंट की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.