ईरान ने इराक में किए हमलों में ११ अमरिकी सैनिक घायल हुए थे – अमरिकी रक्षा मंत्रालय की जानकारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/तेहरान: हफ्ते पहले इराक में स्थित अमरिकी हवाई अड्डे पर ईरान ने किए मिसाइल हमलों की जानकारी अब सामने आ रही है| ईरान के इस हमलें में अपना कुछ भी नुकसान ना होने का दावा अमरिका ने किया था| पर, अब इस हमले में अपने ११ सैनिकों को मनोवैज्ञानिक झटका लगने की बात अमरिकी रक्षा मंत्रालय ने स्वीकारी है| पर, ईरान के इस हमले के बाद भी इराक स्थित अमरिकी सेना की भूमिका में बदलाव नही होगा, यह भी पेंटॅगॉन ने कहा है|

सुलेमानी की हत्या का इन्तिकाम लेने के लिए ईरान ने ८ जनवरी के रोज इराक स्थित अमरिका के दो हवाई अड्डों पर २२ मिसाइलों से हमला किया था| इसमें अल असाद हवाई अड्डे का भी समावेश था| बिल्कुल समय पर इस हमले की जनकारी प्राप्त होने से अपने सैनिकों को सुरक्षित बंकर्स में रखना मुमकिन हुआ और इससे जान का नुकसान ना हो सका, यह भी पेंटॅगॉन ने कहा है| पर, ईरान के हमले में अमरिका के कुछ सैनिक घायल होने की जानकारी शीर्ष अमरिकी समाचार पत्र ने जारी की है|

इस पर खुलासा देते समय पेंटॅगॉन ने ११ सैनिक सदमे में होने की बात कही| पर, अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और इलाज के लिए इन सैनिकों को कुवैत और जर्मनी ले जाया गया है, यह जानकारी पेंटॅगॉन ने दी| जल्द ही यह सैनिक सेवा में दाखिल होंगे, यह भरोसा भी पेंटॅगॉन ने व्यक्त किया| तभी, ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी ने अमरिकी सैनिकों पर हमला करना आवश्यक था, यह बयान दिया है|

आठ वर्षों में पहली बार खामेनी ने सार्वजनिक प्रार्थनासभा में उपस्थित रहकर ईरान की जनता को संबोधित किया| साथ ही अमरिका ने बनाया तनाव ही रिव्होल्युशनरी गार्डस् ने यात्री विमान पर किए हमले के लिए जिम्मेदार होने की बात कहकर खामेनी ने अपनी सेना की कार्रवाई का समर्थन किया| साथ ही विमान की दुर्घटना यह ईरान के कलेजे पर घाव करनेवाली काफी अभागी घटना है| पर, कुछ लोग इस दुर्घटना पर संतोष जताकर ईरान की रिव्होल्युशनरी गार्डस् को अलग करने की साजिश कर रहे है’, यह आरोप खामेनी ने किया|

इसी बीच, सौदी अरब के प्रिन्स तुर्की अल फैजल ने सुलेमानी पर हुई कार्रवाई ईरान के लिए चेतावनी थी, यह इशारा भी दिया है| ‘इसके आगे ईरान ने खाडी क्षेत्र में तनाव बढाने की हरकतें बंद नही की तो उन्हें बर्दाश्त नही किया जाएगा, यह संदेशा सुलेमानी पर हुई कार्रवाई से दिया गया है’, यह बात प्रिन्स तुर्की ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.