भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापारी समझौते की चर्चा रुकी नहीं है – ब्रिटेन के उच्चायोग ने किया स्पष्ट

नई दिल्ली – ब्रिटेन की संसद का शिष्टमंड़ल भारत दौरे पर दाखिल हुआ हैं। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापारी समझौते पर बातचीत शुरू हैं और इसी बीच यह शिष्टमंड़ल भारत पहुंचना ध्यान आकर्षित करता हैं, ऐसे दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, भारत ने ब्रिटेन के साथ बने मतभेदों के कारण यह व्यापारी चर्चा रोकने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी। लेकिन,यह चर्चा रोक दी गई नहीं है और इससे संबंधित किए जा रहे दावों में सच्चाई ना होने की बात भारत में स्थित ब्रिटेन के उच्चायोग ने स्पष्ट की है।

खलिस्तानी अलगाववादियों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले किए थे। वहां से भारत का राष्ट्रध्वज हटाने तक इन अलगाववादियों ने साहस दिखाया। फिर भी स्थानीय पुलिस बल ने इन अलगाववादियों को रोका नहीं था। उनके विरोध में सख्त कार्रवाई करने के लिए वहां का पुलिस बल उत्सुक ना होने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित ब्रिटेन के उच्चायोग की सुरक्षा कम कर दी थी। भारत ने इस तरह से अपनी नाराज़गी जताना शुरू करने के बाद ब्रिटेन ने भारत को समझाने की कोशिश की थी।

भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापारी समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। यह चर्चा अभी तक आगे बढ़ नहीं सकी है और ब्रिटेन की भारत विरोधी भूमिका के कारण इस चर्चा में लगातार बाधाएं बनती दिख रही हैं। भारत के हितसंबंधों को चुनौती देकर भारत के साथ व्यापारी बातचीत नहीं हो सकती, इसका अहसास भारत विभिन्न पद्धती से ब्रिटेन को करा रहा हैं। ऐसे में अब ब्रिटेन की संसद का शिष्टमंड़ल अब भारत दौरे पर दाखिल हुआ है। छह साल बाद पहली बार ब्रिटीश सांसदों का कोई शिष्टमंड़ल भारत पहुंचा हैं। इससे दोनों देशों के मुक्त व्यापार समझौते की चर्चा आगे बढ़ेगी, यह विश्वास व्यक्त किया जा रहा था। साथ ही भारत ने यह चर्चा करने में देरी करने की खबरें प्राप्त हुई हैं। भारतीय अधिकारी के दाखिले से यह खबर प्रसिद्ध की गई थी। लेकिन, इसमें सच्चाई ना होने का खुलासा ब्रिटेन के उच्चयोग को करना पड़ा है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.