तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा पर लगी बाड़ उखाड़ फेंकी – पाकिस्तान की सेना को तालिबान ने धमकाया

Durand-lineकाबुल – अफ़गानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा तय करनेवाली ड्युरंड लाईन हमें बिल्कुल मंजूर ना होने की बात पर तालिबान ने पाकिस्तान का फिर से ध्यान आकर्षित किया है| पाकिस्तान की सेना ने इस ड्युरंड लाईन पर बनाई हुई बाड़ को तालिबान ने उखाड़ दिया है| इसके आगे अफ़गानिस्तान की सीमा में घुसने की कोशिश की तो गोली मार देंगे, ऐसी धमकी तालिबान ने पाकिस्तान की सेना को दी है| पिछले कुछ महीनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालिबान के लिए वकालत कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार के लिए यह जोरदार तमाचा है|

अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लगभग २,६७० किलोमीटर लंबी सीमा है| १८९३ में अंग्रेज़ों ने बनाई यह ड्युरंड सीमा अफ़गानिस्तान को बिल्कुल मंजूर नहीं है| यह अंतरराष्ट्रीय सरहद नहीं है और इससे अफ़गानिस्तान का अधिकांश हिस्सा पाकिस्तान में शामिल होने का दावा अफ़गानिस्तान की सरकारों ने समय समय पर किया है| पाकिस्तान के बलोचिस्तान से खैबर-पख्तूनख्वा तक का काफी क्षेत्र हमारा होने का दावा अफ़गानिस्तान कर रहा है|

अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष हमिद करज़ाई और अश्रफ गनी ने सरेआम ड्युरंड लाईन मंजूर ना होने का ऐलान किया था| साथ ही पाकिस्तान की सेना ड्युरंड लाईन पर किसी भी तरह से बाड़ या तार ना लगाए, यह इशारा भी दिया था| गनी सरकार के कार्यकाल में अफ़गान सेना ने ड्युरंड सीमा पर निर्माण कार्य कर रही पाकिस्तानी सेना पर हमले किए थे| पाकिस्तान की सेना हमारी सीमा में घुसकर निर्माण करती है और हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रही है, यह आरोप अफ़गान सरकार ने उस समय लगाया था|

अगस्त में अफ़गानिस्तान की हुकूमत स्थापित करनेवाली तालिबान ने भी हमें ड्युरंड लाईन मंजूर ना होने का ऐलान किया| सीमा से करीब तैनात पाकिस्तानी सेना को तालिबान के स्थानीय कमांडर्स ने पहले भी ड्युरंड लाईन मंजूर ना होने की धमकी दी थी| पाकिस्तान के अटक तक अफ़गानिस्तान का क्षेत्र है और जल्द ही इस क्षेत्र को पाकिस्तान से आज़ाद किया जाएगा, यह ऐलान तालिबान के वरिष्ठ कमांडर्स ने किया था|

Durand-line-01तभी, अफ़गान अखबार ने प्रसिद्ध की हुई खबर के अनुसार दो दिन पहले नांगरहार प्रांत में पाकिस्तान की सीमा के करीबी गुश्ता जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने लगाई तार की बाड़ तालिबान ने उखाड़ फेंकी| ड्युरंड लाईन हमें मंजूर नहीं है और यह बाड़ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसा इशारा तालिबान ने दिया होने की बात इस खबर में कही गई है| इसके बाद तालिबान के कमांडर पाकिस्तानी सैनिकों के सामने इस बाड़ को वाहनों में भरकर चले गए|

इससे पहले तालिबानी कमांडर ने पाकिस्तानी सैनिक को धमकाने का भी दावा किया जा रहा है| अफ़गानिस्तान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की तो गोली मारने की धमकी तालिबान ने दी| इसी बीच, पिछले सप्ताह में पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान की सीमा में ड्रोन हमला किया था| इसके बावजूद तालिबान ने पाकिस्तान को धमकाने की खबरें सामने आयी थीं|

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालिबान की वकालत कर रहा पाकिस्तान दूसरी ओर अफ़गानिस्तान में ड्रोन हमले कर रहा है| तालिबान के कुछ गुटों को पाकिस्तान की ऐसी दोगली भूमिका बिल्कुल मंजूर नहीं है| आनेवाले दिनों में पाकिस्तान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और साथ ही विश्‍व की सहानुभूती भी पाकिस्तान को प्राप्त नहीं होगी, यह चिंता इस देश के पत्रकार व्यक्त कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.