सीरिया के आतंकियों का लीबिया में प्रवेश – रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररोम – ‘लीबिया में भडके गृहयुद्ध के लिए नाटो जिम्मेदार है| नाटो की वजह से ही लीबिया विनाश की दिशा में कदम बढा रहा है| लीबियन सरकार और बागियों में जारी संघर्ष की वजह से अस्थिर हुए लीबिया के सामने नई चुनौती खडी हो रही है| सीरिया के आतंकी बडी संख्या में लीबिया में दाखिल होने लगे है’, यह इशारा रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन इन्होंने दिया है| लीबिया का संघर्ष यदि खतम करना है तो यूरोपिय देशों ने दोनों गुटों में बातचीतर करवानी जरूरी होने की बात रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने डटकर रखी है|

दो दिन पहले लीबिया के बागी नेता ‘खलिफा इफ्तार’ के आदेश पर बागियों ने शरणार्थियों के शिविर पर हमला किया था| इस हमले में कम से कम ८० शरणार्थी मारे गए थे| इस हमलें पर दुनिया के कोने कोने से क्रोध व्यक्त किया जा रहा है| इटली की यात्रा के दौरान रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने भी लीबिया में जारी हिंसा पर कडी चिंता व्यक्त की है| लेकिन, लीबिया की वर्तमान की स्थिति के लिए नाटो जिम्मेदार होने का आरोप पुतिन ने किया| इसके लिए रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने वर्ष २०११ में लीबिया में गद्दाफी की हुकूमत पर नाटो ने किए हमलें की याद भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिलाई|

नाटो के निर्णय के बाद ही लीबिया में विध्वंस हुआ| यूरोपिय देशों के लडाकू विमानों ने लीबिया पर हमलें किए| इस वजह से आज लीबिया में अलग अलग हथियारी गुट संघर्ष कर रहे है और इस देश में अराजकता का माहौल बना है’, इन शब्दों में रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने कडी आलोचना की| लीबिया के संघर्ष पर हल निकाला नही गया तो इस देश में उभरा संकट और भी तीव्र होगा, यह इशारा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिया है| ‘सीरिया के इदलिब से आतंकी और हथियारी गुट लीबिया पहुंच रहे है| लीबिया की सुरक्षा के लिए यह सबसे बडी चिंता की बात है’, ऐसा पुतिन ने कहा है|

यूरोपिय मित्रदेशों ने लीबिया के सभी गुटों के साथ बातचीत करके इस देश की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करें, यह सुझाव रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने रखा है| रशिया ने पहले भी लीबिया की अस्थिरता के लिए अमरिका, यूरोपिय और खाडी के मित्रदेश एवं नाटो जिम्मेदार होने का आरोप रखा था| वही, लीबिया के हफातार बागियों को रशिया से प्राप्त समर्थन लीबिया के गृहयुद्ध के लिए जिम्मेदार होने का आरोप यूरोपिय देश और माध्यम कर रहे है| लीबिया में गृहयुद्ध भडकने से पहले बागी नेता हफ्तार ने रशिया की यात्रा करके वरिष्ठ नेताओं से भेंट की थी, ऐसे समाचार भी प्रसिद्ध हुए थे|

इस दौरान लीबियन सरकार और बागी बातचीत करने के लिए तैयार नही है| दोनों गुटों से जोरदार हमलें जारी है और इसमें लीबियन जनता बलि जा रही है| ऐसी स्थिति में सीरिया के आतंकी और हथियारी गुट लीबिया पहुंच रहे है, यह रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिया इशारा इस देश में बनी अस्थिरता में और भी बढोतरी एवं यूरोपिय देशों की चिंता बढानेवाला साबित हो सकता है| लीबिया के रास्ते सैकडों शरणार्थी जहाजों की सहायता से हर रोज यूरोपीय देशों की सीमा पर पहुंच रहे है| इन शरणार्थियों के साथ आतंकी भी बडी संख्या में यूरोपिय देशों में पहुंचेंगे, यह इशारा विश्‍लेषक दे रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.