१२ साल बाद सीरिया का अरब लीग में फिर से समावेश – इराक के सरकारी माध्यम का दावा

बगदाद – अरब-खाड़ी देशों की ‘अरब लीग’ ने सीरिया को फिर से अपनी संगठन की सदस्यता बहाल करने का निर्णय किया है। संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में इसपर सहमति होने का दावा इराक के सरकारी माध्यम ने किया। १२ साल बाद सीरिया को इस संगठन की सदस्यता बहाल करने का अधिकृत ऐलान १९ मई को किया जाएगा। अरब लीग का यह निर्णय अमरीका और नाटो देशों के लिए तमाचा होगा।

वर्ष २०११ के अरब स्प्रिंग प्रदर्शनों के कारण अरब-खाड़ी देशों की हुकूमतों का तख्तापलट हुआ था। सीरिया के बशर अल-अस्साद की हुकूमत के खिलाफ भी ऐसी ही कोशिश हुई। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष अस्साद ने सेना उतारकर इस प्रदर्शन की तीव्रता बढ़ाई। साथ ही अमरीका, यूरोपिय एवं खाड़ी के अरब मित्रदेशों ने अस्साद हुकूमत पर तीव्र आलोचना की। सीरिया की अस्साद हुकूमत अपनी ही जनता का हत्याकांड़ कर रही हैं, यह आरोप लगाकर अरब लीग ने सीरिया की सदस्यता रद की थी। साथ ही सीरिया पर आर्थिक पाबंदी भ लगाई थी।

लेकिन, पिछले कुछ दिनों से अरब-खारी देश सीरिया की अस्साद हुकूमत के साथ नए से सहयोग स्थापित करने के लिए पहल कर रहे हैं। जॉर्डन की राजधानी अमान में अरब देश और सीरिया की चर्चा हुई थी। इसके बाद अरब देशों के विदेश मंत्रियों की स्वतंत्र बैठक हुई। इसमें सीरिया को अरब लीक में शामिल करने पर सहमति हुई।

इसी बीच, अमरीका और नाटो सीरिया की अस्साद हुकूमत के विरोधी बने हैं। साथ ही पिछले कुछ महीनों से अमरीका और अरब देशों के संबंधों में मतभेद बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में सीरिया को फिर से संगठन में शामिल करके अरब देश अमरीका को संदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.