तालिबान द्वारा उत्तरी अफगानिस्तान के प्रभुत्व के लिए संघर्ष; दो महत्त्वपूर्ण ज़िलों पर कब्ज़ा

काबुल, दि. २० (वृत्तसंस्था) – ‘आयएस’ का बढ़ता प्रभाव और अमरिकी सेना की अतिरिक्त तैनाती का फ़ैसला, इसकी पृष्ठभूमि पर तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में अपना प्रभाव बढाने के लिए आक्रामक अभियान शुरू किया गया है| एक ही समय में, अफगानिस्तान के दक्षिणी, पूर्व और उत्तरी क्षेत्र में स्थित इलाक़ों पर अधिकार जमाने के लिए तालिबान ने ज़ोरदार संघर्ष छेड़ा है| इस संघर्ष में तालिबान को सफलता मिलती नजर आ रही है| तालिबान ने कुंडूज और बागलान प्रांत के दो ज़िलों पर कब्ज़ा जमाया है|

taliban-afghan- उत्तरी अफगानिस्तानकुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान में, तालिबान और ‘आयएस’ के बीच गठबंधन हुआ होने की जानकारी सामने आयी थी| इस खबर के बाद, तालिबान ने अपना अभियान और आक्रामक कर दिया है| पिछले हफ्ते, अफगानिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत हेल्मंड पर कब्ज़ा पाने के लिए तालिबान और अफगानी सेना में घमासान संघर्ष भड़का था|

हेल्मंड के अलावा, उत्तरी क्षेत्र में स्थित बागलान और पूर्व दिशा के नांगरहार प्रांत पर भी तालिबान द्वारा हमले शुरु हो चुके हैं| बागलान प्रांत के एक ज़िले पर कब्ज़ा पाने में तालिबान क़ामयाब हो चुका है| उसके बाद अब कुंडुज पर कब्ज़ा जमाने के लिए तालिबान का अभियान शुरू हो गया है| शनिवार के दिन कुंडुज के खानअबाद ज़िले पर कब्ज़ा पाने में तालिबान सफल हो चुका है| स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है|

तालिबान के प्रवक्ता द्वारा भी, कुंडुज पर हुए हमलों की पुष्टि की गयी है| उन्होंने दावा भी किया कि जल्द ही वे कुंडुज में जीत हासिल करेंगे| खानअबाद ज़िला, कुंडुज को अन्य प्रांतो से जोड़नेवाला इलाक़ा होने के कारण, वहाँ मिली सफलता महत्त्वपूर्ण मानी जाती है| स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि तालिबान द्वारा एक ही समय में अलग अलग जगहों से हमला बोल दिया गया और खानअबाद पर जीत हासिल की गयी|

kunduzपिछले साल भी तालिबान ने कुछ महीनों के लिए कुंडुज पर अपना कब्ज़ा जमाया था| इस घटना के बाद अफगान सरकार की तीव्र आलोचना हुई थी| कुंडुज पर तालिबान की जीत, यह बात अफगान सरकार की अनदेखी का नतीजा है, ऐसा इस आलोचना में कहा गया था| नये घटनाक्रम से, इसी की पुनरावृत्ति होती हुई सामने आ रही है|

पिछले एक साल में तालिबान ने, अफगानिस्तान में अपना प्रभुत्त्व बढ़ाने की कोशिशें शुरु की हैं| जुलाई महीने के एक रिपोर्ट के अनुसार, क़रीब २० प्रतिशत से अधिक अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण है| अफगानिस्तान के दक्षिण तथा वायव्य क्षेत्र में, सरकार के अधिकार में रहें हिस्सों पर तालिबान द्वारा हमले शुरू हो गये हैं| इस क्षेत्र पर फिर से अधिकार स्थापित करने की कोशिश तालिबान द्वारा होती हुई दिखायी दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.