बलुचिस्तान के सिलसिले में भारत की भूमिका सही : पूर्व अफगानी राष्ट्राध्यक्ष का दावा

कंदहार, दि. २० (वृत्तसंस्था) – भारत ने बलुचिस्तान के सिलसिले में अपनाई भूमिका को बांगलादेश के बाद, अब अफगानिस्तान से भी समर्थन मिल रहा है| अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष हमीद करझाई ने बलुचिस्तान के संदर्भ में भारत की भूमिका को सही क़रार दिया है| साथ ही, अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों की क्षमता बढाने के लिए भारत बहुत बड़ी सहायता करेगा और हथियारों की आपूर्ति के साथ साथ अफगानी सुरक्षाबलों को प्रशिक्षण भी देगा, ऐसी उम्मीद करझाई ने जताई है|

karzai- भारत की भूमिकाभारत के प्रधानमंत्री ने, ‘पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर’ के साथ साथ बलुचिस्तान में भी पाकिस्तान कर रहे ज़ुल्मों का मुद्दा उठाया था| भारत ने उठाये इस मुद्दे को बलुची नेताओं से ज़बरदस्त प्रतिसाद मिल रहा होकर, ‘जय हिंद’ करते हुए बलुच नेताओं ने ‘बांगलादेश की तरह भारत बलुचिस्तान को भी आजादी दिलाएँ’ ऐसा आवाहन किया है| साथ ही, बलुच महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी भेजी है, ऐसा भी सामने आ रहा है| भारत दौरे पर आये बांगलादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री ‘हसनूल हक इनू’ ने भी प्रधानमंत्री मोदी की बलुचिस्तानविषयक भूमिका को समर्थन दिया| बांगलादेश घटनात्मक दृष्टि से बलुचिस्तान जनता को सहायता करने के लिए वचनबद्ध है, ऐसा प्रतिपादित करते हुए इनु ने, ‘जल्द ही हमारा देश इस संदर्भ में अपनी नीति की घोषणा करेगा’ ऐसा कहा|

इसके बाद अब अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष हमीद करझाई ने भी, बलुचिस्तान के सिलसिले में भारत की भूमिका को सही ठहराया है| बलुचिस्तान अफगानिस्तान के लिए भौगोलिक दृष्टी से बहुत ही क़रीब है, ऐसा कहते हुए करझाई ने, यहाँ की जनता की समस्या अफगानिस्तान से अलग नहीं है, ऐसा दावा किया| बलुचिस्तान के विकास और स्थिरता का सकारात्मक असर भारत और अफगानिस्तान पर होगा, ऐसा कहते हुए, यहाँ की अस्थिरता का अफगानिस्तान पर विपरित परिणाम हो रहा है, ऐसा दावा करझाई ने किया| अफगानिस्तान के लिए बलुचिस्तान की अहमियत बहुत बड़ी है| प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बलुचिस्तान का मुद्दा उठाया जाने से इस क्षेत्र में काफी बड़ी उथलपुथल होगी, ऐसा सूचक विधान करझाई ने किया|

इसी दौरान, भारत द्वारा अफगानिस्तान को बड़ी मात्रा में हथियार और प्रशिक्षण दिया जायेगा, ऐसा विश्‍वास करझाई ने जताया| अफगानी सुरक्षाबलों की क्षमता और स्थिति का भारत को अच्छी तरह पता है| भारत अफगानी सुरक्षाबलों को रक्षासामग्री और प्रशिक्षण देकर काफी बड़ा योगदान दे सकता है, ऐसा कहते हुए करझाई ने अपनी अपेक्षाएँ ज़ाहिर् कीं| कुछ ही हप्ते पहले, भारत ने अफगानिस्तान सुरक्षाबलों के लिए चार लड़ाक़ू हेलिकॉप्टर्स दिए हैं| ये हेलिकॉप्टर्स हाथ में आने के बाद, अफगानी सेनादल ने तुरंत ही उनका इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ़ शुरू कर दिया है, ऐसी जानकारी अफगानिस्तान में तैनात अमरीका के रक्षाबल के प्रमुख जनरल निकोलसन ने अपने भारत दौरे में दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.