भारत के सर्जिकल स्ट्राईक को अमरीका का समर्थन; पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया

वॉशिंग्टन, दि. १३ (वृत्तसंस्था) – उरी में भारतीय जवानों पर हुआ हमला, यह सीमा पार से निर्यात होनेवाले आतंकवाद का हिस्सा था, ऐसा कहकर अमरीका ने, इस हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन है, इस बात का स्वीकार किया है| साथ ही, भारत ने किये सर्जिकल स्ट्राईक का समर्थन करते हुए अमरीका ने, ‘भारत को खुद की रक्षा का अधिकार है’, ऐसा दावा किया| व्हाईट हाऊस के दक्षिण एशिया विभाग के प्रवक्ता पीटर लेव्हॉय ने यह ऐलान किया| उन्होंने कश्मीर मसला हल किये बिना अफगानिस्तान में शांति स्थापित नहीं होगी, ऐसा ब्लॅकमेलिंग करनेवाले पाकिस्तान को कड़े शब्दों में फटकार लगाई है| ये दोनों अलग मसले हैं, ऐसा कहकर लेव्हॉय ने, पाकिस्तान ने आतंकवादियों पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी चेतावनी दी है|

सर्जिकल स्ट्राईकउरी में हुए आतंकवादी हमले का अमरीका ने निषेध किया था| लेकिन सर्जिकल स्ट्राईक पर अमरीका द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया आयी नहीं थी| अमरिका के सिनेटर्स ने इस हमले का समर्थन किया था| लेकिन अब व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता ने ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ का समर्थन करके, भारत की यह कार्रवाई यानी स्वरक्षा की खातिर किया हुआ फैसला है, ऐसा कहा है| साथ ही, यह फैसला लेने का अधिकार भारत को है, ऐसा कहते हुए पीटर लेव्हॉय ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में फटकारा| उरी का आतंकवादी हमला यह भारत में सीमापार से निर्यात होनेवाले आतंकवाद का हिस्सा था, ऐसा कहकर लेव्हॉय ने, इसके लिए पाकिस्तान ज़िम्मेदार है, ऐसे संकेत दिये है| इससे यही संकेत मिल रहे हैं कि अमरीका पाकिस्तान पर और दबाव बढ़ा रहा है|

कुछ दिन पहले पाकिस्तान के विशेष दूत मुशाहिद हुसैन सय्यद अमरीका यात्रा पर गए थे| उन्होंने, ‘कश्मीर मसले को हल किये बगैर अफगानिस्तान में शांति स्थापित नहीं हो सकती, ऐसा अमरीका को सुनाया था| उसपर भी लेव्हॉय ने अमरिका की नीति जाहीर की| ‘अफगानिस्तान की समस्या का कश्मीर से संबंध नहीं जोड़ सकते| ये दोनों ही अलग मसले हैं’ ऐसा कहकर लेव्हॉय ने, पाकिस्तान के विशेष दूत द्वारा की गयी माँग को ठुकराया था|

भारत में आतंकवादी हमले का ज़िम्मेदार पाकिस्तान है और भारत को स्वरक्षा के लिए कार्रवाई करने का अधिकार है, यह कबूल करते हुए, अमरीका ने भारत के आक्रामक रवैय्ये का समर्थन किया| यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसके परिणाम पाकिस्तान में दिखाई देने लगे हैं| पिछले कुछ दिनों से अमरीका पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दे रही है| इस पृष्ठभूमि पर, मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का सरगना हफीज सईद ने, अपने शत्रु भारत विरोधी भूमिका में बदलाव करते हुए, ‘भारत नहीं, बल्कि अमरीका पाकिस्तान का नंबर एक दुश्मन है’ ऐसा कहा है| साथ ही, ‘पाकिस्तान सरकार ने, अमरीका के साथ संबंध बढ़ाने के बजाय भारत के साथ के संबंधों पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए, ऐसा मशवरा भी सईद ने दिया है|
इस बारे में पत्रकारों ने अमरीका के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किरबाय से सवाल पूछा था| लेकिन ‘एक आतंकवादी ने किये बयान पर टिप्पणी कर, हम उसका महत्त्व नहीं बढ़ा सकते’ ऐसा किरबाय ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.