आतंकियों को पनाह देना बंद नही किया तो पाकिस्तान के टुकडे हुए बिना नही रहेंगे – रक्षामंत्री राजनाथ सिंग

कर्नाल – आंतकियों पर कार्रवाई किए बिना उन्हें पनाह देने का काम इसके आगे भी शुरू रखा तो पाकिस्तान के टुकडे होके ही रहेंगे| यदि पाकिस्तान को सच में आतंकियों के विरोध में कार्रवाई करनी है, तो भारतीय सेना उनकी सहायता कर सकेगी’, इन शब्दों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने भारत की भूमिका रखी| साथ ही कश्मीर मसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपस्थित करके भारत पर दबाव बनाने का विचार भी मत करों, यह इशारा भी रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को दिया है| भारत पर दबाव बनाने की क्षमता किसी के पास नही है, इस का पुख्ता एहसास रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को दिलाया|

कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक प्रचार करके भारत पर दबाव लाने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम साबित हुई है| पाकिस्तानी सेना ने भारत को झटका देने के लिए कडी कोशिश की| पर, भारतीय सेना की सतर्कता की वजह से यह कोशिश भी नाकाम की जा रही है| ऐसी स्थिति में कश्मीर संबंधी स्फोटक विधान करके इम्रान खान की सरकार पाकिस्तानी जनता को राहत देने की कोशिश कर रही है| लेकिन, इस पर गंभीरता से संज्ञान लेकर पाकिस्तान के इन सभी दावों पर करारें शब्दों में जवाब देने की चुश्ती भारतीय नेता दिखा रहे है| रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने हरियाणा की सभा में पाकिस्तान को फिर एक बार करारा इशारा दिया|

पाकिस्तान ने अपनी विचारधारा में बदलाव करना होगा, ऐसा हम बडी विनम्रता से कहता हूं| आंतकियों के विरोध में कार्रवाई किए बिना उन्हें पनाह देने की निती पाकिस्तान ने इसके आगे भी शुरू रखी तो पाकिस्तान के टुकडे होके ही रहेंगे| द्विराष्ट्रवाद का सिद्धांत रखकर भारत का बटवारा करनेवाले पाकिस्तान के वर्ष १९७१ में दो टुकडे हुए थे| पर अब आतंकी निती बरकरार रखने पर पाकिस्तान के कई टुकडे होंगे और दुनिया की कोई भी ताकद इसे रोक नही सकेगी’, यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने कही है|

आतंकियों के विरोध में पाकिस्तान को सच में कार्रवाई करनी है तो इसके लिए भारतीय सेना पाकिस्तान की सहायता कर सकेगी’, यह प्रस्ताव भी इस दौरान रक्षामंत्री ने रखा| लेकिन, पाकिस्तान को कश्मीर भूलना होगा और कश्मीर मसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपस्थित करके भारत पर दबाव बनाने का विचार भी पाकिस्तान ना करें| आज की स्थिति में कोई भी भारत पर दबाव बना नही सकता’, यह इशारा ही राजनाथ सिंग ने दिया|

रफायल लडाकू विमान भारत को प्राप्त होने के बाद भारत को पाकिस्तान में प्रवेश किए बिना ही बालाकोट जैसे हमलें करना मुमकिन होगा, यह सूचक वक्तव्य रक्षामंत्री ने किया है| साथ ही भारत की परमाणु निती अबतक तो ‘पहले परमाणु हमला नही करेंगे’, यही है|

पर, अगले समय में स्थिति की आवश्यकता देखकर इस के बारे में निर्णय होगा, ऐसा पाकिस्तान को डरानेवाला वक्तव्य रक्षामंत्री ने किया| पाकिस्तान लगातार परमाणु युद्ध की धमकियां दे रहा है, ऐसे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने भारत के ‘नो फर्स्ट यूज’ इस परमाणु निती में आवश्यकता के अनुसार बदलाव करने की चेतावनी दी थी| इसकी गुंज पाकिस्तान में सुनाई दे रही थी|

भारत ने हमला किया तो हमारे परमाणु हथियार प्रदर्शन के लिए रखे नही है, यह धमकी पाकिस्तान लगातार दे रहा है| जम्मूकश्मीर को विशेष दर्जा देनेवाली धारा ३७० हटाने के बाद पाकिस्तान ने धमकाने की मात्रा बढाई थी| पर रक्षामंत्री राजनात सिंग ने परमाणु हमले को लेकर सूचक विधान करके पाकिस्तान को परिणामों का एहसास कराया| फिर भी इम्रान खान ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की आम सभा में किए भाषण में परमाणु युद्ध की धमकी दी थी| दो परमाणु हथियार रखनेवाले देशों का युद्ध हुआ तो इसमें कोई भी जीत नही सकेगा, ऐसा इशारा इम्रान खान भारत को बार बार दे रहे है| इसी लिए पाकिस्तान को परमाणु युद्ध करना ही है तो भारत उसके लिए भी तैयार है, यह संदेशा पाकिस्तान की सरकार के साथ ही इस देश के भारत का द्वेश करनेवाले गुटों को देना आवश्यक बना था| इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंग भारत के परमाणु निती में जरूरत के अनुसार बदलाव हो सकता है, यह संदेशा लगातार दे रहे है|

अपने पास परमाणु बम है, इस लिए अपना देश भारत के विरोध में हरकतें करके सुरक्षित रह सकता है, इस भ्रम में पाकिस्तान को अब रहना मुमकिन नही होगा, यह इशारा रक्षामंत्री दे रहे है और पाकिस्तान में इसकी गुंज सुनाई देने लगी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.