सोव्हिएत रशिया एवं झिम्बाब्वे से भी व्हेनेजुएला की नाकामयाबी भयंकर होगी – आर्थिक विशेषज्ञों का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकैराकस – युद्ध एवं अतर्ंगत संघर्ष को छोडकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाकामयाब साबित हुए देशों में व्हेनेजुएला की विफलता सबसे बडी और भयंकर रहेगी, यह चेतावनी वरिष्ठ आर्थिक विशेषज्ञ केनेथ रॉजॉफ इन्होंने दी है| जागतिक स्तर पर ईंधन के दामों में गिरावट होने के बाद व्हेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को बडे झटके लगे थे| उसके बाद निकोलस मदुरो ने तानाशाही पद्धती से हुकूमत करने की कोशिश की और उन्हें कडा विरोध हो रहा है| अमरिका के साथ कई देशों ने व्हेनेजुएला सरकार पर प्रतिबंध लगाकर विपक्षी दलों के साथ अपना समर्थन खडा किया है| व्हेनेजुएला में ३० लाख से अधिक लोगों ने सुरक्षा एवं पेट भरने के लिए अन्य देशों की ओर दौड लगाई है| इस पृष्ठभूमि पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के प्रमुख आर्थिक विशेषज्ञ के तौर पर काम देखनेवाले रॉजॉफ इन्होंने दी चेतावनी ध्यान आकर्षित कर रही है|

पिछले कुछ दिनों में व्हेनेजुएला की स्थिति दिन हर दिन और भी खराब हो रही है| सत्ता के सूत्र संभाल रहे निकोलस मदुरो सिर्फ लष्कर और हथियारी गुटों के बलपर अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहे है| दुसरी ओर मदुरो को हो रहा विरोध बढ रहा है| विपक्षी गठबंधन के नेता जुआन गैदो इन्होंने शुरू किए प्रदर्शनों को बढती मात्रा में समर्थन प्राप्त होने लगा है| सेना और सियासी स्तर पर कुछ प्रमुख अधिकारियों ने भी मदुरो का साथ छोडने की बात सामने आ रही है|

देश में जनता का समर्थन खोनेवाले मदुरो रशिया, चीन और क्युबा जैसे देशों की सहायता पर देश चलाने की कोशिश करते दिख रहे है| इसके लिए देश के ईंधन भंडार, सरकारी जगह और खुले द्विप इन देशों के हवाले करने की बात सामने आ चुकी है| देश की अर्थव्यवस्था संभालने के नाम से मदुरो ने पिछले दो सप्ताह में करीबन १५ टन सोना बेचने की चौकानेवाली जानकारी भी सामने आयी है| इस बिक्री से मदुरो ने करीबन ५७ अरब डॉलर्स प्राप्त किए है, यह कहा जा रहा है| देश की मध्यवर्ती बैंक के तिजोरी में अब लगभग ७-८ अरब डॉलर्स का सोना शेष होने की जानकारी सूत्रों ने दी|

अर्थव्यवस्था संवारने के लिए सोने की बिक्री शुरू है, फिर भी इससे आम जनता को किसी भी प्रकार का लाभ नही हुआ है| उल्टा पानी, बिजली, अनाज, ईंधन, दवाईयां की बडी किल्लत बनी है| विदेशी गुटों से प्राप्त हो रही सहायता पर्याप्त नही है और इसमें व्हेनेजुएला की मदुरो सरकार और उनके समर्थक लगातार अडंगा बना रहे है| इस वजह से रॉजॉफ ने दी चेतावनी को समर्थन प्राप्त हो रहा है|

आर्थिक विशेषज्ञ रॉजॉफ ने व्हेनेजुएला की तुलना ‘मुअम्मर गद्दाफी’ मारे जाने के बाद लीबिया में बनी स्थिति के साथ की है| लेकिन, लीबिया में युद्ध शुरू था, इस ओर ध्यान आकर्षित करके व्हेनेजुएला की जनता तो गलत नीति और निर्णयों की वजह से तबाह हो रही है, यह दावा उन्होंने किया| इसके लिए उन्होंने व्हेनेजुएला के भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष ह्युगो चावेझ इनकी हुकूमत को जिम्मेदार कहा है|

अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विशेषज्ञ यह चेतावनी दे रहे थे तभी मदुरो तो अपनी हुकूमत बचाने के लिए कोशिश करते नजर आ रहे है| मदुरो को समर्थन दे रही सेना ने नई चेतावनी दी है और अमरिकी सैनिकों का संहार करने के लिए हमारे हाथ में हथियार तैयार होने की बात कही है| इसी बीच मदुरो ने विपक्षी नेता जुआन गैदो इन्होंने शुरू किया प्रदर्शन खतम करने के लिए देश में ‘नैशनल असेंब्ली’ के चुनाव करने के संकेत दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.