सेना की निष्ठा प्राप्त करने के लिए व्हेनेजुएला में मदुरो और गैदो में कडा संघर्ष

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकैराकस – व्हेनेजुएला के लष्करी अधिकारी निकोलस मदुरो की सरकार का तख्तापलट करने, यह निवेदन अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने किया था| अमरिका के साथ ५० से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त करनेवाले जुआन गैदो ने भी व्हेनेजुएला की सेना को बगावत करके मदुरो का सत्ता से नीचे खींचने का संदेश दिया था| इसे काफी बडा पतिसाद नही मिल सका है| लेकिन, मदुरो ने साढेचार हजार सैनिक और अधिकारियों को उद्देश्य से बागियों का सामना करने के आदेश जारी किए है| लेकिन, यह संघर्ष शुरू होते हुए जुआन गैदो के समेत व्हेनेजुलएला के विपक्षी नेता लिओपोल्डो लोपेझ भी सामने आ चुके है और उन्होंने व्हेनेजुएला के सेना अधिकारी मुझसे मिलकर गए है, यह दावा किया|

अमरिका किसी भी क्षण व्हेनेजुएला में लष्करी हस्तक्षेप करने की तैयारी में होने बात दिख रही है| लेकिन, अमरिका ने ऐसी कोशिश की तो उसे रशिया से करारा जवाब मिलेगा, यह संकेत रशिया दे रही है| रशिया ने व्हेनेजुएला में परमाणु अस्त्र तैनात किए है, यह दावा रशियन सांसद ने किया था| लेकिन, सीधे लष्करी हस्तक्षेप करके युद्ध का और एक मोर्चा खोलने के बजाए अमरिका व्हेनेजुएला के नेता और लष्करी अधिकारियों का इस्तेमाल मदुरो सरकार का सत्तापलट करने की कोशिश करेगी, यह दावे विश्‍लेषक कर रहे है| इसी दिशा में अमरिका ने गतिविधियां शुरू किया दिख रहा था| अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने व्हेनेजुएला के सेना अधिकारी ही मदुरो सरकार का तख्तापलट करे, यह निवेदन किया था|

मदुरो के साथ निष्ठा रखी तो व्हेनेजुएला के लष्करी अधिकारियों को उसके परिणाम भुगतने होंगे, यह संदेश बोल्टन इन्होंने किए निवेदन में छिपा है| जुआन गैदो ने भी व्हेनेजुएला की सेना बगावत करे, इस के लिए भावनिक निवेदन किया था| उसे सेना के कुछ गुटों का प्रतिसाद प्राप्त हुआ है, फिर भी इससे व्हेनेजुएला की सेना को चुनौती देना मुमकिन नही होगा, यह कहा जा रहा है| साथ ही मदुरो ने सिर्फ साढेचार हजार सैनिक और अधिकारियों के सामने भाषण करके सेना पर अपनी पकड मजबूत होने की बात स्पष्ट की है| इस वजह से गैदो ने की कोशिश नाकामयाब होती दिखाई दे रही है|

व्हेनेजुएला की सेना देशद्रोही एवं देश की शत्रू पर निर्भयता से कार्रवाई करेगी, यह इशारा मदुरो ने दिया है| लेकिन, व्हेनेजुएला के भूतपूर्व विपक्षी नेता लिओपोल्डो लोपेझ मंगलवार के दिन गैदो के साथ जनता के सामने आ गए थे| वर्ष २०१४ में मदुरो इनकी हुकूमत को चुनौती देने के बाद लोपेझ को गिरफ्तार किया गया था| उसके बाद वर्ष २०१७ मेंे उन्हें नजरबंद किया गया| लेकिन, अब लोपेझ ने अपना समर्थन गैदो के पीछे खडा करने के संकेत प्राप्त हो रहे है| एक समाचार पत्र को दिए मुलाकात में लोपेझ ने जल्द ही व्हेनेजुएला की सेना में बडी दरार होगी, यह दावा किया है|

गिरफ्तारी के दौरान व्हेनेजुएला के कुछ सेना अधिकारी मुझसे बातचीत करने आए थे, यह जानकारी लोपेझ ने दी है| उनके इस दावे के साथ व्हेनेजुएला में नए से हडबडी मची है और अगले समय में सेना अधिकारी मदुरो को झटका दे सकते है, यह आशंका बढ रही है| सेना के बल पर ही मदुरो अभी भी व्हेनेजुएला में सत्ता पर बने है और जैसे ही सेना अधिकारियों ने अपनी निष्ठा में बदलाव किया तो मदुरो को व्हेनेजुएला में सत्ता पर बने रहना मुश्किल होगा| व्हेनेजुएला में यह राजनयिक उथल पुथल शुरू है, ऐसे में इस देश की जनता अन्न के लिए मोहताज हुई है| इस देश में महंगाई आसमान छू रही है और आम जनता का जिना मुश्किल हुआ है| इस वजह से व्हेनेजुलएका के लाखो नागरिक पडोसी देशों में पनाह लेने की कोशिश कर रहे है|

ऐसी स्थिति में जनता से मदुरो को समर्थन प्राप्त होना काफी मुश्किल बना है| इसीलिए सेना पर पकड रखना ही मदुरो का सबसे बडा बलस्थान होने की बात अभी तक दिख रही है| लेकिन, लोपेझ ने किए दावे में यदि सच्चाई होती है तो किसी भी क्षण व्हेनेजुएला में संघर्ष का झुकाव बदल सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.