व्हेनेजुएला के निकोलस मदुरो एवं उनके समर्थकों को अमरिका दहशतगर्द घोषित करें – सिनेटर मार्को रुबिओ ने रखी मांग

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/कॅराकस – अमरिका के वरिष्ठ नेता लगातार व्हेनेजुएला में लष्करी कार्रवाई करने संबंधी चेतावनी दे रहे है| इन इशारों की पृष्ठभूमि पर ही व्हेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो एवं उनके समर्थक गुटों को अमरिका बतौर आतंकी संगठन घोषित करें, यह मांग अमरिकी सिनेटर मार्को रुबिओ इन्होंने रखी है| रुबिओ व्हेनेजुएला की मदुरो हुकूमत के कडे विरोधी है और दो महीनों पहले ही उन्होंने व्हेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो इनकी स्थिति लीबिया के मृत तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की तरह होगी, यह इशारा दिया था|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने किसी भी स्थिति में मदुरो इनकी हुकूमत पलटने की चेतावनी दी है| इसके लिए लष्करी कार्रवाई का विकल्प भी खुला होने की बात उन्होंने जाहीर तौर पर कही है| व्हेनेजुएला के कुछ नजदिकी देशों में अमरिका ने लष्करी टुकडीयां तैनात करने की बात कही जा रही है| २४ घंटे पहले ही अमरिका के विदेश विभाग ने अमरिकी नागरिकों को तुरंत व्हेनेजुएला छोडने की सलाह जारी की थी| इस पृष्ठभूमि पर रुबिआ इन्होंने की मांग ध्यान आकर्षित कर रही है|

रुबिओ इन्होंने अमरिकी विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ एवं वित्त मंत्री स्टिव्ह एम्नुकिन इन्हें पत्र लिखा है और इसमें निकोलस मदुरो और उनके समर्थकों के विरोध में कार्रवाई करने की मांग की है| ‘मदुरो पर बना दबाव बढाने के लिए उनकी सरकार एवं सरकार समर्थक हथियारी गुटों को आतंकी संगठन करार देना जरूरी है’, ऐसा रुबिओ इन्होंने कहा है| व्हेनेजुएला में अमरिका का समर्थन प्राप्त करनेवाले नेता जुआन गैदो इन्हें जनता का समर्थन भी है, यह होते हुए भी मदुरो समर्थक गुटों की वजह से उनकी कोशिश असफल हो रही है, इस ओर अमरिकी सिनेटरने ध्यान आकर्षित किया है|

गैदो ने पिछले कुछ दिनों से मदुरो के विरोध में शुरू मुहीम अधिक व्यापक करने की कोशिश शुरू की है| लेकिन, व्हेनेजुएला की सेना अभी भी मदुरो के साथ खडी होने से गैदो की मुहीम को निर्णायक साथ प्राप्त नही हो सकी है| इस वजह से अमरिका के साथ अन्य देशों की बेचैनी बढ रही है और ऐसे में अधिक आक्रामक नीति पर अमल करने के संकेत दिए जा रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.