उत्तर कोरिया के साथ ईंधन की तस्करी करते हुए चीन को ‘रंगे हाथ’ पकड़ा- अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष द्वारा चीन की कड़ी आलोचना

वॉशिंगटन: संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतिबंध के बाद चीन उत्तर कोरिया को ईंधन प्रदान कर रहा है। यह बात निराश करने वाली है। यह तस्करी करते हुए चीन को रंगे हाथ पकड़ा है। चीन से इस प्रकार सहायता मिल रही है, तो उतर कोरिया का प्रश्न मित्रता पूर्वक वातावरण में कभी नहीं सुलझेगा, ऐसा इशारा अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया है। चीन के जहाज उत्तर कोरिया के लिए ईंधन एवं अन्य साहित्य प्रदान करते हुए अमरिका के जासूसी उपग्रहों ने उन्हें पकड़ा था। यह बात सामने आने के बाद अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने चीन पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियमों के उल्लंघन करने का आरोप किया है। पर चीन ने अमरिका के आरोप झुटलाए हैं।

दक्षिण कोरिया में अग्रणी के चोसुन इल्बो ने अमरिका के जासूसी उपग्रह के आधार से खबरें प्रसिद्ध की है। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने जारी किए प्रतिबंधों का चीन द्वारा लगातार उल्लंघन होने की बात इस दैनिक ने कही है। अक्टूबर महीने से लगभग ३० बार चीन के जहाज ने उत्तर कोरिया के लिए ईंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण साहित्य की तस्करी करने का दावा इस दैनिक ने किया है। उपग्रह से लिए फोटोग्राफ्स में चीनी वाहक जहाज दिखाई दे रहा है, ऐसा दक्षिण कोरिया के देने के लिए कहा है। हॉंगकॉंग बंदरगाह से ईंधन वाहक टैंकर की यात्रा शुरू होती है।

दक्षिण कोरिया दैनिक ने प्रसिद्ध किए इस जानकारी पर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन की कड़ी आलोचना की है। चीन से उत्तर कोरिया को ईंधन प्रदान करने के बारे में प्रसिद्ध हुई जानकारी में कोई तथ्य नहीं है। तथा चीन अपनी जनता को अथवा कंपनियों को संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियमों का उल्लंघन होगा, ऐसी कोई भी बात करने की अनुमति नहीं देता। इसकी वजह से माध्यमों के मार्फत चीन पर किए जानेवाले आरोप निराधार होकर, अमरिका एवं चीन में विश्वास एवं सहयोग को धक्का देने वाले ठहरेंगे, ऐसी टीका चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने की है।

परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण करनेवाले उत्तर कोरिया पर अमरिका ने साथ ही संयुक्त राष्ट्रसंघ ने कठोर प्रतिबंध जारी किए हैं। इन प्रतिबंधों की वजह से उत्तर कोरिया अपने घुटनों पर आएगा, ऐसा दावा अमरिका ने किया था। पर उसके लिए चीन अपने प्रभाव का उपयोग करने की आवश्यकता होने का आवाहन भी अमरिका ने किया था। तथा चीन ने उत्तर कोरिया के साथ अपने सहयोग तोड़े, प्रमुख तौर पर उत्तर कोरिया को शुरू ईंधन की निर्यात रोके, ऐसा अमरिका ने कहा था। चीन ने इस आवाहन स्वागत किया था और चीन गुप्त तौर पर उत्तर कोरिया को सहायता कर रहा है, ऐसे आरोप हुए थे। पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध जारी करने पर उत्तर कोरिया को चीन से स्वरूप की सहायता मिलने की बातें सामने आई थी।

रशिया से उत्तर कोरिया को गुप्त तौर पर ईंधन प्रदान- यूरोपीय सुरक्षा सूत्रों का आरोप

रशिया उत्तर कोरिया को ईंधन एवं ईंधन उत्पादकों की बिक्री करके संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप, यूरोपीय सुरक्षा यंत्रणा के सूत्रों ने की है। पिछले कई महीनों में रशिया ने तीन बार उत्तर कोरिया को ईंधन प्रदान किया है, ऐसा सूत्रों का कहना है।

अक्टूबर एवं नवंबर महीने में रशियाने यह ईंधन प्रदान किया था। रशिया के जहाजोंने उत्तर कोरिया के साथ यह व्यवहार किया है। उसके लिए रशिया के जहाज उत्तर कोरियन किनारे पर दाखिल नहीं हुए थे, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी\ है। इन आरोपों पर रशिया ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.