सोने के दाम १३०० डॉलर्स तक उछले

न्यूयॉर्क/ लंडन: अमरिकी डॉलर के मूल्य में गिरावट, राजनीतिक तनाव एवं फेडरल रिजर्व के निर्णय की वजह से हुई निराशा, इसका सकारात्मक परिणाम सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को हुए व्यवहारों में सोने की कीमतों में उछाल आई है और सीधे १३०० डॉलर्स तक पहुंचे हैं। यह ऊंचाई पिछले ३ महीने में उच्चतम होकर, आने वाले वर्ष में यह बढ़त कायम रहेगी, ऐसे संकेत नए सर्वेक्षण द्वारा सामने आए हैं। सन २०१० के बाद पहली बार सोने की कीमतों में सब से अधिक वार्षिक बढ़त दर्ज हुई है।

शुक्रवार को हुए व्यवहारों में अमरिका के बाजार में सोने की कीमतों में प्रति औंस १२.१ डॉलर की ऊंचाई प्राप्त की है। इस उछाल के बाद सोने की कीमत प्रति औंस १३०९.३० तक पहुंची है। इस वर्ष जनवरी महीने में दर्ज हुए कीमतों की तुलना में वर्ष के आखिर में हुए व्यवहारों में लगभग १२ फीसदी बढ़त हुई है।

स्पॉट गोल्ड के लिए हुए व्यवहारों में सोने की कीमतों में ७ डॉलर्स की बढ़त दर्ज हुई है। शुक्रवार शाम को हुए व्यवहारों में सोने के प्रति डॉलर औंस १३०३.३७ डॉलर्स तक उछाल हुआ है। गुरुवार को हुए व्यवहार की तुलना में यह बढ़त ०.६७ प्रतिशत इतनी थी। वर्ष की शुरुआत में हुए व्यवहारों की तुलना करते हुए, आखिर के व्यवहार में सोने की कीमतों में १३ प्रतिशत उछाल दर्ज हुई है।

अमरिकी बाजार में तथा स्पॉट गोल्ड के मामले में हुए सोने के विभागों में कीमतों में हुई बढ़त, यह नया विक्रम माना जा रहा है। सन २०१० के बाद पहली बार सोने की कीमतों में वर्ष की शुरुआत से हुई बढ़त वर्ष के आखिर तक होने वाले व्यवहारों में कायम रखने में सफलता प्राप्त हुई है।

सोने के दामों में इस बढ़त के लिए अमरिकी डॉलर के मूल्य में हुए गिरावट महत्वपूर्ण घटक ठहरी है। सन २००३ के बाद अमरिकी डॉलर के मूल्य पहली बार निच्चतम स्तर तक पहुंचे थे। उस समय फेडरल रिजर्व द्वारा दो हफ्तों पहले ब्याज दर में बढ़त करने के निर्णय में भी बदलाव करने में सफलता मिली है। इसके व्यतिरिक्त अमरिका के महंगाई में हुए गिरावट और उत्तर कोरिया एवं रशिया के मुद्दे पर होने वाला तनाव, से यह मामले प्रभावित हुए है।

जानकारी देने वाले कीटको डॉट कॉम इस वेबसाइट ने किये सर्वेक्षण से इस बात को समर्थन मिला है। यह वेबसाइट वॉल स्ट्रीट तथा निजी निवेशकार एवं कर्मचारियों में सोने के संभव गतिविधियों के बारे में सर्वेक्षण किया है।

डेढ़ हजार से अधिक लोगों को सन २०१८ के आखिरी में सोने की कीमत प्रति औंस ऊपर जाएंगे ऐसा कहा है और १७ प्रतिशत लोगों ने १४०० डॉलर्स तक जाने की आशंका जताई है।

३ महीने पहले वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के प्रमुख रेंडौल ऑलीफैंट ने शुद्धता एवं अस्थिरता की वजह से सोने के दर आने वाले वर्ष में प्रति औंस १४०० डॉलर्स तक बढ़ सकते हैं, ऐसा दावा एक बैठक में किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.