इस्रायली नेता के सौदी अरब का दौरा करने से पैलेस्टिन में फैली सनसनी – इस्रायल-सौदी सहयोग वास्तव बनने का पैलेस्टिनियों का आरोप

रियाध – इस्रायल और सौदी अरब का सहयोग स्थापित करने की गतिविधियां तेज़ हुई है। सौदी के शिष्टमंड़ल ने पैलेस्टिनी नेताओं से मुलाकात करके इस्रायल के साथ चर्चा करने के लिए दबाव बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। वहीं, इस्रायल के पर्यटन मंत्री हईम कात्झ ने सौदी का अधिकृत दौरा किया। सौदी के साथ मज़बूती से शांति स्थापित हो सकती है, यह विश्वास कात्झ ने व्यक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक के लिए सौदी पहुंचे इस्रायल के मंत्री का एक समारोह में सीरिया और तालिबनी अधिकारियों के साथ खींची फोटो सामने आने के बाद सनसनी फैली है। इस्रायल और सौदी का सहयोग वास्तव बना हैं, ऐसा आरोप पैलेस्टिनी अधिकारियों ने लगाया है।

सौदी अरब में संयुक्त राष्ट्र संघ के ‘वर्ल्ड टूरिझम ऑर्गनाइजेशन’ की विशेष बैठक हुई। इसके लिए दुनियाभर के सभी देशों के पर्यटन मंत्री और प्रतिनिधि मौजूद थे। इस्रायल के पर्यटन मंत्री हईम कात्झ की इस बैठक में रही मौजुदगी चर्चा का मुद्दा बना है। इस दौरान कात्झ ने सौदी यात्रा के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किए है। इसमें सौदी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे पर खींची फोटो के साथ सौदी के राजे सलमान और सौदी के राष्ट्रध्वज के साथ खींची फोटो है।

‘हम इस्रायल के तेल अवीव शहर में ही घुम रहे हैं, यही अहसास हमें सौदी में दाखिल होने के बाद हो रहा है। सौदी की जनता काफी अच्छी है। आगे के दिनों में सौदी के साथ सहयोग स्थापित हुआ तो यह सयोग अधिक मज़बूत होगा’, यह दावा कात्झ ने रियाध में दाखिल होने के बाद किया। इसके साथ ही पर्यटन के नज़रिये सौदी से सहयोग करने के लिए इस्रायल उत्सुक होने का बयान कात्झ ने किया। इस्रायली पर्यटन मंत्री के इस सौदी दौरे का इस्रायली माध्यमों ने स्वागत किया है।

रियाध में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक के बाद उपस्थित देशों के पर्यटन मंत्री और अधिकारियों का साथ साथ फोटो सेशन किया गया। इसमें इस्रायल और सीरिया के पर्यटन मंत्री और तालिबान के अधिकारी एक ही ‘फ्रेम’ में होनेवाली फोटो सामने आयी है। सीरियन पर्यटन मंत्री ने कात्झ से दूरी बनाकर इस्रायल के साथ हमारा मेल ना होने की बात दर्शायी। लेकिन, इस्रायली मंत्री की सौदी में रही यह मौजूदगी फिलहाल पैलेस्टिन और ईरान में चर्चा का मुद्दा बना है।

इस्रायल और सौदी में गुप्त सहयोग होने के आरोप पहले भी लगाए जा रहे थे। रियाध में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में इस्रायली नेता की मौजूदगी सौदी के साथ वास्तव में सहयोग होने की बात दिखा रही है। इस सहयोग का अधिकृत ऐलान होने की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं हैं, ऐसा आरोप ‘बॉयकॉट ॲण्ड एण्टी-नॉर्मलाइजेशन’ नामक पैलेस्टिनी संगठन के प्रमुख बासिम नईम ने लगाया है। पैलेस्टिनी अधिकार जता रहे पूर्व जेरूसलम स्थित प्रार्थना स्थान में पैलेस्टिनियों पर हुए हमले के पीछे हईम कात्झ होने का आरोप पैलेस्टिनी लगा रहे हैं। साथ ही पैलेस्टिनियों के इलाकों के विरोध में भी कात्झ ने आक्रामक भूमिका अपनाई थी। ऐसे इस्रायली नेता को आमंत्रित करके सौदी ने पैलेस्टिनियों का अनादर किया है, ऐसी आलोचना नईम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.