पाकिस्तान में शीघ्रता से सुरक्षा विषयक बैठक का आयोजन

इस्लामाबाद: रविवार दोपहर के समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शीघ्रता में उच्चस्तरीय सुरक्षासंबंधी बैठक का आयोजन किया था| इस बैठक के लिए पाकिस्तान के सेनाप्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं विदेशमंत्री शाह महमूद कुरेशी मौजूद थे| कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर बनी स्थिति की वजह से पाकिस्तान में इस बैठक का आयोजन करना पडा, यह कहा जा रहा है| इस बैठक के दौरान इम्रान खान ने भारत की आक्रामकता की वजह से कश्मीर की समस्या और भी जटील होगी और इसका असर इस क्षेत्र की शांति पर होगा, यह चेतावनी दी| साथ ही कश्मीर समस्या में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष मध्यस्थता करें, यह निवेदन भी इम्रान खान ने किया|

इस बैठक के साथ ही पाकिस्तान में काफी बडी उथल पुथल शुरू होने के स्पष्ट संकेत प्राप्त हो रहे है| कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने गोलीबारी और तोपों से हमला शुरू किया है और रियासी क्षेत्र को लक्ष्य करने का आरोप पाकिस्तानी सेना ने किया था| साथ ही पाकिस्तान की सेना अपनी जनता की सुरक्षा करने के लिए समर्थ होने दहाड भी इस सेना के प्रवक्ता ने लगाई थी| लेकिन, असलियत में भारतीय सेना के प्रतिहमले से पाकिस्तान डर से कांपता दिखाई दे रहा है| भारत के प्रतिहमलें में पाकिस्तान को काफी बडा नुकसान उठाना पडा है और पाकिस्तान सेना का भी बडा नुकसान हुआ है| लेकिन, यह बात कबुल करके पाकिस्तान सेना अपना अपमान करने के लिए तैयार नही है|

इसके बावजूद शीघ्रता में आयोजित की गई सुरक्षा संबंधी बैठक की वजह से यह बात स्पष्ट होने का दावा किया जा रहा है| इस दौरान इम्रान खान ने भारत जम्मू-कश्मीर में अत्याचार कर रहा है, यह आरोप रखा| साथ ही इस वजह से कश्मीर समस्या और भी बिगडेगी और इसका इस क्षेत्र की स्थिरता और शांति पर घातक परिणाम होंगे, यह चेतावनी इम्रान खान ने दिया| यह टालने के लिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष इस समस्या में मध्यस्थता करें, यह इम्रान खान ने कहा है|

भारत कश्मीर का प्रश्‍न संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दिए निर्देशों के तहेत हल निकाले और इसके लिए कश्मीरी जनता को सार्वमत का अधिकार प्रदान करें, यह मांग इम्रान खान ने की है|

ऐसे में पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरेशी ने इस्लामी देशों की ‘ओआईसी’ संगठन को कश्मीर समस्या पर ध्यान देने का निवेदन किया है| भारत क्षेत्रिय सुरक्षा को चुनौती देकर जम्मू-कश्मीर में कुछ तो भयंकर करने की तैयारी में होने की बात शाह महमूद कुरेशी ने कही है|

इस बैठक के साथ ही पाकिस्तानी सेना हडबडी की स्थिति में होने की बात भी दिख रही है| एक ओर पाकिस्तान की सेना हम भारतीय सेना के हमलों को जवाब देने का दावा कर रही है| वही, दुसरी ओर पाकिस्तान के कब्जे में होनेवाले कश्मीर में करीबन ३०-३५ किलोमीटर अंदर भारतीय सेना ने हमलें करने के सबुत सामने आए है| इस बारे में पाकिस्तानी सेना एक शब्द भी बोल नही रही है, यह आलोचना स्थानिय लोग कर रहे है| भारत के विरोध में जहरिला अपप्रचार करनेवाले पाकिस्तान के लडाकू विश्‍लेषक भी इस बार शांत है| उनकी यह चुप्पी पाकिस्तानी सेना की स्थिति खराब होने के संकेत दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.