‘द सटॅनिक टेंपल’ की ‘ट्विटर’ के खिलाफ शिकायत

बोस्टन: ‘ट्विटर’ की तरफ से अपने साथ धार्मिक और पक्षपाती बर्ताव किया जाता है, ऐसा कहकर ‘द सटॅनिक टेंपल’ इस समूह ने ट्विटर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। अमरिका के मॅसॅच्युसेट्स राज्य के ‘सालेम’ शहर के इस समूह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर ‘ट्विटर’ की यह कार्रवाई अपने नगरी अधिकारों को छिनने वाली है, ऐसा आरोप लगाया है। लेकिन अपने खिलाफ के धार्मिक समूहों के बारे में ट्विटर सहानुभूति की नीति अपना रहा है, ऐसी आलोचना ‘द सटॅनिक टेंपल’ के प्रवक्ता और सहसंस्थापक ने की है।

द सटॅनिक टेंपल, ट्विटर, खिलाफ, शिकायत, मॅसॅच्युसेट्स, बोस्टन, अमरिकासोशल मीडिया का महत्व पहचानकर ट्विटर निपक्षपति निष्पक्ष रूपसे किसी भी भेदभाव के बिना सेवा देना अपेक्षित है। लेकिन वैसा न करते हुए ट्विटर की तरफ से ‘द सटॅनिक टेंपल’ और उनके संस्थापकों के साथ पक्षपाती का बर्ताव किया जाता है। यह हमारे लिए खतरनाक बात है’, ऐसी आलोचना इस समूह के प्रवक्ता और सहसंस्थापक ‘ल्युसियन ग्रेव्ह्ज’ ने की है। ‘द सटॅनिक टेंपल’ का सालेम शहर के मुख्यालय को जला देने की धमकी कुछ लोगों ने दी थी। उनपर ट्विटर की तरफ से कार्रवाई अपेक्षित थी। लेकिन ऐसा करना छोड़कर, ट्विटर ने ‘द सटॅनिक टेंपल’ के दो नेताओं का अकाउंट ही बंद कर दिया, ऐसा आरोप ग्रेव्ह्ज ने लगाया है।

ट्विटर ने की यह कार्रवाई मतलब धार्मिक पक्षपात है। इससे बहुत बड़े खतरे की संभावना है ऐसा कहकर प्रवक्ता ने इसके खिलाफ ‘सालेम’ शहर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज किए जाने की जानकारी दी है। साथ ही यह मुद्दा अपने नागरी अधिकारों के साथ जोड़कर ट्विटर ने इसका हनन करने का आरोप ग्रेव्ह्ज ने लगाया है। ‘द सटॅनिक टेंपल’ नाम से पहचाने जाने वाला यह समूह नास्तिकता का पुरस्कार करता है। सैतान की उपासना से भी यह समूह, धर्म और राज्य शासन यह दो अलग चीजें होनी चाहिएं, इस माँग को प्राधान्य देता है, यह जानकारी सामने आई है।

किसी भी धार्मिक संगठनों को करों में छूट न दी जाए, ऐसी ‘द सटॅनिक टेंपल’ की सोच है। पिछले कुछ वर्षों से यह समूह विवादास्पद माँगों की वजह से चर्चा में आया है। स्कूलों में छात्रों पर प्रार्थना करने की जबरदस्ती न हो, ऐसी माँग करके इसके लिए इस समूह ने फ्लोरिडा के गवर्नर पर दबाव डालने की कोशिश की थी। साथ ही ख्रिस्त धर्मियों के प्रार्थना स्थलों के पास ‘बफोमेट’ का पुतला खड़ा करने की माँग कर ‘द सटॅनिक टेंपल’ ने यहाँ के जनसामान्य लोगों को क्रोधित किया था।

इस पृष्ठभूमि पर, ‘ट्विटर’ की तरफ से अपने खिलाफ धार्मिक आधार पर पक्षपात किए जाने की शिकायत दर्ज कर ‘द सटॅनिक टेंपल’ समूह फिर एक बार चर्चा में आया है। इस समूह ने ट्विटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात ‘सालेम’ शहर के पुलिस अधिकारी ने मान्य की है। लेकिन इस बारे में पूछताछ शुरू है और वह पूरी होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी, यह जानकारी इस पुलिस अधिकारी ने दी है। ट्विटर की ओर से अभी तक इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं आई है, ऐसा मीडिया ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.