विदेशमंत्री जयशंकर स्लोवाकिया और चेक रिपब्लिक की यात्रा करेंगे

नई दिल्ली – विदेशमंत्री एस.जयशंकर गुरूवार से यूरोप के स्लोवाकिया और चेक गणतंत्र का दौरा करेंगे। यूक्रेन का युद्ध जारी है और इस दौरान यूक्रेन या रशिया में से किसी एक का पक्ष लिए बिना भारत ने राजनीतिक बातचीत से ही इस समस्या का हल निकलेगा, ऐसी भूमिका दृढता से अपनाई हुई है। यूक्रेन युद्ध पर भारत की यह भूमिका सबसे बेहतर होने का दावा करके विश्वभर के गुटनिरपेक्ष निरीक्षक भारत की विदेश नीति की सराहना कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर भारतीय विदेशमंत्री की यह यूरोप यात्रा ध्यान आकर्षित कर रही है।

स्लोवाकिया और चेकइसी बीच, यूक्रेन युद्ध में भारत और यूरोपिय देशों के संबंधों पर असर नहीं होगा, यह विश्वास भारत में नियुक्त जर्मनी के राजदूत वॉल्टर लिंडनर ने व्यक्त किया है। यूक्रेन के विरोध में भूमिका अपनाए बिना भारत ने रशिया से सहयोग जारी रखा है। साथ ही यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए भारत पहल कर रहा है। यह सभी करते हुए अमरीका का दबाव भारत ने नजरअंदाज किया है। भारत ने रशिया के खिलाफ होने के लिए अमरीका द्वारा अब तक की सभी कोशिशें नाकाम की हैं और इससे भारत की विदेश नीति की सफलता बड़ी स्पष्टता से विश्व के सामने आ रही है।

ऐसी स्थिति में यूरोपिय देश भारत से सहयोग करने की पहल कर रहे हैं। भारत की अहमियत आर्थिक और रणनीतिक स्तर पर बढ़ने की बात इससे रेखांकित हो रही है। ऐसी स्थिति में विदेशमंत्री जयशंकर चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया की यात्रा कर रहे हैं और इससे यूरोपिय देशों के साथ भारत का रणनीतिक सहयोग अधिक मज़बूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.