राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव की पृष्ठभूमि पर युक्रैन में खून खराबा करने के लिए रशिया ने किया षडयंत्र उधेडा गया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकिव्ह/मास्को – युक्रैन में रविवार के दिन हो रहे राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव की पृष्ठभूमि पर रशिया ने रक्तपात करने के लिए किया बड़ा षडयंत्र उधेड़ने का दावा युक्रैन ने किया है| इस मामले में दो रशियन जासूसों के साथ ८ लोगों को कब्जे में लिया है| २ वर्ष पहले युक्रैन के गुप्तचर प्रमुख की हत्या करने के पीछे इन्हीं रशियन गुट का हाथ था, ऐसा आरोप भी युक्रैन ने किया है| युक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव में रशिया हस्तक्षेप करने का आरोप पिछले कई महीनों से हो रहा है और युक्रैन के वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को ने रशिया का खतरा यह प्रचार के लिए बहुत बड़ा मुद्दा बनाया है|

युक्रैन की गुप्तचर यंत्रणा एसबीयू के प्रमुख व्हैसिल र्‍हित्सैक ने बुधवार को राजधानी किव्ह में किए पत्रकार परिषद में, रशिया का षडयंत्र उधेड़ने की जानकारी दी है| रशियन लष्कर की गुप्तचर यंत्रणा के तौर पर पहचाने जानेवाले जीआरयू के इन दोनों जासूसों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है| रशिया की गुप्तचर यंत्रणा ने युक्रैन के गुप्तचर अधिकारियों के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या करने का षडयंत्र किया था| इसके लिए ८ लोगों का हिट स्क्वाड भेजा गया था, ऐसा आरोप युक्रैन के अधिकारी ने किया है|

रशियन हिट स्क्वाड में दो रशियन जासूसों के साथ ६ युक्रैन के नागरिकों का समावेश होकर, ८ लोगों को गिरफ्तार करने की बात युक्रैन ने स्पष्ट की है| युक्रैन में आनेवाले रविवार को राष्ट्राध्यक्ष के चुनाव होने है और इस चुनाव की पृष्ठभूमि पर हत्या तथा हिंसाचार के सत्र शुरू करने के लिए इस गुट को भेजा गया था, ऐसा दावा भी युक्रैन की यंत्रणा ने किया है| युक्रैन की यंत्रणा से किए गए इन दावों पर रशिया के गुप्तचर यंत्रणा ने अब तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है|

२१ अप्रैल को युक्रैन में राष्ट्राध्यक्ष पद के लिए चुनाव होनेवाला है| चुनाव के लिए विद्यमान राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को प्रमुख उम्मीदवार होकर, उन्हें वोलोदिमिर झेलेन्सकी इस हास्य-कलाकार ने चुनौती दी है| पोरोशेन्को ने युक्रैन पर रशिया का आक्रमण, क्रिमिया एवं पूर्व युक्रैन में शुरू गतिविधियों को अपने प्रचार का प्रमुख मुद्दा बनाया है| साथ ही झेलेन्सकी रशिया के समर्थक होने का आरोप भी किया है|

इस पृष्ठभूमि पर चुनाव को ४ दिन बचे हैं और रशियन यंत्रणा का षडयंत्र उधेडने की जानकारी सामने आना पोरोशेन्को इनके लिए दिलासादायक बात है| पोरोशेन्को इस घटना का उपयोग करके फिर एक बार रशिया का खतरा सामने निर्माण करके मतदाताओं को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल हो सकते हैं, ऐसा दावा कई विश्‍लेष कों से किया जा रहा है| पर पोरोशेन्को ने यह मुद्दा ठुकराया है|

रशियन यंत्रणा से आनेवाले महीने में यूरोपीय संसद के चुनाव में हस्तक्षेप करने की गतिविधियां शुरू होने का रिपोर्ट भी यूरोपीय देशों के यंत्रणा ने दिया था, पर रशिया ने उनपर लगे यह आरोप ठुकराए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.