युक्रेन के ‘मार्शल लॉ’ और बेदरकार कार्रवाईयों पर रशिया की नजर – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतीन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मास्को/किव्ह – युक्रेन में ‘मार्शल लॉ’ लगने के बाद शुरू हुई अन्य बेदरकार की कार्रवाईयों पर रशिया बारिकी से नजर रख रही है और जर्मनी जैसे देश मध्यस्थता करके यह कार्रवाईयां रोकेंगे, ऐसी अपेक्षा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतीन ने व्यक्त की है| रविवार के दिन रशिया ने युक्रेन के तीन जहाज और इन जहाजों पर मौजुद कर्मचारियों को हिरासत में लिया था| इसके विरोध में युक्रेन ने आक्रामकता से देश में ‘मार्शल लॉ’ लगाने का निर्णय लिया| युक्रेन के इस निर्णय से इस क्षेत्र में तनाव में बढोतरी हुई है और इससे युद्ध भडक सकता है, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे है|

रविवार के दिन युक्रेन की नौसेना की दो गनबोटस् और एक टगबोट ‘क्रिमिआ’ के निकट ‘कर्श’ सामुग्रधुनी से ‘एझोव्ह सी’ में दाखिल हुई है| यह बोट कोई भी जानकारी दिए बिना रशिया की सागरी सरहद में पहुंची थी, ऐसा आरोप करके रशियाने इन बोट पर कार्रवाई की थी| इस कार्रवाई के दौरान बोट के तीन कर्मचारी जख्मी हुए है और रशिया के सुरक्षा बल ने यह बोट और बोट पर मौजुद कर्मचारियों को हिरासत में लिया है| इस दौरान रशियाने कुछ समय के लिये इस क्षेत्र की यातायात बंद कर दी थी और लडाकू विमान तैनात किये थे, ऐसी जानकारी सामने आ रही थी|

रशिया की इस गतिविधी की कडी गूंज युक्रेन में सुनाई पडी| युक्रेन की संसद ने सोमवार के दिन इस सरहदी क्षेत्र में ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी| मंगलवार से एक महिना युक्रेन की सरहदी क्षेत्र में ‘मार्शल लॉ’ लागू रहेगा| साथ ही इस क्षेत्र में अतिरिक्त सेना की तैनाती हुई है| इस दौरान संसद में हुई चर्चा में राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को इन्होंने यह गंभीर आरोप लगाया है की, रशिया ने युक्रेन के विरोध में आक्रमण का नया दौर शुरू किया है| ‘मार्शल लॉ’ यानी जंग का ऐलान नही है, बल्कि रशिया की चढाई के विरोध में युक्रेन का बचाव मजबूत करने की कोशिष है, इन शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष पोरोशेन्को इन्होंने मार्शल लॉ लगाने के निर्णय का समर्थन किया है|

लेकिन युक्रेन के इस निर्णय पर रशिया से कडी प्रतिक्रिया सामने आ रही है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतीन इन्होंने युक्रेन के मार्शल लॉ लगाने के और सम्भाव्य कारवाई की गंभीरता से दखल ली है| राष्ट्राध्यक्ष पुतीन इन्होंने इस विषय में जर्मन चान्सेलर अँजला मर्केल के साथ फोन के माध्यम से चर्चा की है, यह सामने आया है| इस चर्चा में उन्होंने युक्रेन के मार्शल लॉ के विषय में कडी चिंता व्यक्त की, साथ ही युक्रेन बेपरवाही के साथ गतिविधिया नही करेगा, यह आशा व्यक्त की| युक्रेन की गतिविधियों पर रशिया बारिकी से नजर रख रहा है, यह कहकर जर्मनी इस संदर्भ में युक्रेन के साथ संवाद करे और परिस्थिति नियंत्रण में रखने के लिये कोशिष करेगी, यह आशा भी उन्होंने व्यक्त की|

रशिया-युक्रेन के बीच तनाव बढ रहा है तभी अमरिकाने रशिया की आलोचना की है| संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरिका की राजदूत निक्की हैले इन्होंने कहा की, रशिया की कार्रवाही गैरकानूनी है| राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने भी रशिया की गतिविधियों पर नाराजगी जताई है| साथ ही इस विषय में अमरिका और युरोपीय देश एक है, यह उन्होंने स्पष्ट किया| अमरिका और युरोपीय देश इसके पहले ही युक्रेन के विषय में रशिया पर कडे प्रतिबंध लगाये है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.