रशिया के रक्षा मंत्री शोईगू भारत की यात्रा पर

नई दिल्ली – रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू भारत की यात्रा पर है| भारत के रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन इनके साथ उन्होंने चर्चा की| इस दौरान भारत को रक्षा तकनीक देने के संदर्भ में बातचीत हुई| इस वजह से दोनों देशों के बीच बने रक्षा सहयोग ने नई उंचाई प्राप्त करेगा, यह विश्‍वास रशियन रक्षा मंत्री ने व्यक्त किया है|

भारत के रक्षा मंत्री सीतारामन कुछ दिन पहले ही अमरिका की यात्रा से लौटी है| इसके बाद रशिया के रक्षा मंत्री शोईगू नई दिल्ली पहुंचे है| रक्षा मंत्री सीतारामन और रक्षामंत्री शोईगू इन में हुई बातचीत में दोनों देशों के रक्षा सहयोग के अहम मुद्दे उपस्थित किए गए| रक्षा साहित्य और शस्त्रों की सबसे अधिक खरिदी कर रहे भारत ने इस संदर्भ में अपनी नीति स्पष्ट की है| भारत रक्षा साहित्य और शस्त्र निर्माण की तकनीक प्राप्त करने के लिए जोरदार कोशिष कर रहा है| रक्षा साहित्य की आपुर्ति करने के साथ भारत को तकनीक की भी आपुर्ति हो, यह भारत की मांग है|

इस संदर्भ में भारत लगातार अमरिका और रशिया के साथ बातचीत कर रहा है| इस परिस्थिति में रशिया के रक्षा मंत्री शोईगू इन्होंने रशिया ने आज तक भारत को बडी मात्रा में तकनीकी सहायता की है और इस क्षेत्र में दोनों देशों की सहयोग को विकल्प नही है, इसकी याद भी शोईगू ने दिलाई. साथ ही भारत और रशिया में बने रक्षा व्यापार पर भी रक्षा मंत्रीयों की बैठक में बातचीत हुई, यह बताया जा रहा है| इस में भारती नौसेना इस्तेमाल कर रही ‘मिग २९ के’ विमानों का मुद्दा भी शामिल रहा| रशियन बनावट के इन विमानों में कुछ तकनीकी दोश है और इन विमानों की दुरूस्ती और देखभाल को लेकर दोनों रक्षा मंत्रियों ने चर्चा की|

अमरिका ने भारत और रशिया के बीच शुरू रक्षा व्यापार पर नाराजगी जताई है, फिर भी भारत ने रशिया के साथ बना सहयोग बढाने की नीति अपनाई है| फिल हाल रशियन नौसेना की दो विध्वंसक विशाखापट्टणम् में युद्धाभ्यास के लिए पहुंची है| इस युद्धाभ्यास में भारत की ७ युद्धपोत शामिल हुई है| रशिया के साथ भारत का सामरिक सहयोग, भारत अमरिका के साथ बना रहे संबंधों से बाधित नही होगा, इसके लिए भारत विशेष ध्यान रख रहा है|

रक्षा मंत्री सीतारामन इनकी पांच दिन की अमरिका यात्रा और उसके बाद रशियन रक्षा मंत्री की भारत भेंट से भी यह मुद्दा रेखांकित होता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.