ईरान से ईंधन की खरीदारी करनेवाले भारत पर अमरिका प्रतिबंध जारी नहीं करेगा

नई दिल्ली – रविवार से ईरान से ईंधन की खरीदारी करनेवाले देशों को अमरिका के कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा। इसकी घोषणा करते हुए अमरिका ने इन प्रतिबंधों से भारत को सहूलियत दी है। भारत के साथ आठ देशों को फिलहाल ईरान से ईंधन की खरीदारी करने की सहूलियत देने की घोषणा अमरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने की है। भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अमरिका के इस निर्णय का स्वागत किया है। इस संदर्भ में भारत के प्रधानमंत्री ने स्वीकारे हुए भूमिका को बहुत बड़ी सफलता मिलने का दावा पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने किया है।

४ नवंबर से ईरान पर अमरिका ने कड़े प्रतिबंध जारी किए जाएंगे एवं इन प्रतिबंधों का पालन न करते हुए ईंधन की खरीदारी करने वाले देशों को भी इस का झटका लगेगा, ऐसा अमरिका ने घोषित किया था। भारत भी ईरान से ईंधन की खरीदारी पूर्ण तौर पर रोक दे, ऐसी चेतावनी अमरिका ने दी थी। पर भारत ने यह मांग ठुकरा के, भारत आगे चलकर ईरान से ईंधन की खरीदारी करेगा, ऐसा घोषित किया था। इसकी वजह से क्या भारत को भी अमरिका के प्रतिबंधों का झटका लगेगा, ऐसा प्रश्न पूछा जा रहा था? पर अपेक्षा के अनुसार अमरिका ने भारत के ईरान के साथ ईंधन व्यवहार को लक्ष्य करने की बात टाली है।

भारत के साथ आठ देशों को ईरान से ईंधन की खरीदारी करने की सहूलियत दी गई है, ऐसी घोषणा अमरिका के विदेश मंत्री ने की है। इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया का समावेश है। इस बारे में बोलते हुए भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संदर्भ में भारत ने किए प्रयत्नों को बहुत बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है। भारत के प्रधानमंत्री ने ईरान से इंधन की खरीदारी करनेवाले भारत एवं अन्य प्रमुख देशों के ईंधन विषय एवं भू-राजकीय परिस्थिती ध्यान में लेकर आवाहन किया था। इस मुहिम को सफलता मिलने की बात प्रधान ने कही है।

भारत एवं अमरिका में हुए टू प्लस टू चर्चा में ईरान से भारत खरीदारी कर रहे ईंधन का मुद्दा उपस्थित किया था। उस समय भारत ने ईरान से ईंधन खरीदारी रोकना संभव नहीं है, यह अमरिका को समझाने की चर्चा की थी। ईरान से सबसे अधिक ईंधन खरीदारी करनेवाले चीन के बाद भारत यह ईरान का दूसरी क्रमांक का ग्राहक देश है। भारत इससे पहले भी ईरान से साढे ४ लाख बैरल प्रतिदिन इतने तादाद में ईंधन तेल की खरीदारी करता आ रहा था। पर यह प्रमाण भारत ने कम किया है और फिलहाल भारत ईरान से प्रतिदिन तीन लाख ईंधन खरीदारी कर रहा है। यह कटौती करके भारत में अमरिका की मांग को कुछ तादाद में प्रतिक्रिया देने का दावा कई लोगों से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.