संयुक्त राष्ट्र संगठन के प्रस्ताव के बाद रशिया ने किया मानव अधिकार आयोग की सदस्यता रद करने का ऐलान

मास्को/न्यूयॉर्क – गुरूवार को संयुक्त राष्ट्र संगठन की आम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद रशिया ने मानव अधिकार आयोग (यूएनएचआरसी) की अपनी सदस्यता खत्म करने का ऐलान किया हैं| अमरीका ने गुरुवार को पेश किए प्रस्ताव पर ९३ सदस्यों ने रशिया की सदस्यता खारिज़ करने के पक्ष में मतदान किया था| यूक्रैन की राजधानी किव के करीबी बुचा क्षेत्र में हुए हत्याकांड़ के मुद्दे पर रशिया के खिलाफ यह कार्रवाई की गई हैं| हमारे विरोध में हुई यह कार्रवाई राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित होने की और सदस्य देशों पर दबाव बना कर की गई, यह आरोप रशिया ने लगाया हैं|

कुछ दिन पहले ही यूक्रैन की राजधानी किव के करीबी बुचा इलाके में बड़ा हत्याकांड़ होने की बात सामने आयी थी| इस हत्याकांड़ में ४०० से भी अधिक लोग मारे गए हैं और रशियन सेना ने इस हत्याकांड़ को अंज़ाम दिया, ऐसें आरोप यूक्रैन और पश्‍चिमी देशों ने लगाए हैं| लेकिनि, रशिया ने यह आरोप ठुकराए हैं और यूक्रैन सरकार ने ही यह बनाव किया हैं, यह दावा भी किया था| कुछ देशों ने इस मसले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जॉंच करने की मॉंग उठायी थी|

लेकिन, अमरीका और यूरोपिय देशों ने संयुक्त राष्ट्रसंघन में यह मुद्दा लगातार उठाकर रशिया को मानव अधिकार आयोग से निष्कासित करने का प्रस्ताव रखा था| गुरूवार को अमरीका के पहल से यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संगठन की आम सभा में पेश किया गया| इसपर ९३ सदस्यों ने रशिया को निष्कासित करने के पक्ष में मत दिया| २४ देशों ने इसके विरोध में मत दिया और ५८ देश अनुपस्थित रहें| इस प्रस्ताव के बाद रशिया ने शुक्रवार को आयोग की अपनी सदस्यता खत्म करने का ऐलान किया|

गुरूवार को पारित किया गया यह प्रस्ताव राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित और अवैध होने का आरोप रशिया के विदेश मंत्रालय ने लगाया हैं| रशिया के विरोध में मत देने के लिए कुछ देशों पर दबाव बनाया गया, यह आरोप भी रशिया ने लगाया| रशिया समर्थक सर्बिया ने रशिया के विरोध में मतदान किया हैं और प्रतिबंधों के ड़र से हमने विरोध में मतदान करने की बात भी उसने कबुली हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.