रशिया-यूक्रैन के बीच युद्धविराम करने की गतिविधियों को गति – तुर्की, इस्रायल और फ्रान्स के नेताओं की रशिया के राष्ट्राध्यक्ष से चर्चा

मास्को – युद्ध शुरू होने के बाद पहले कुछ दिनों में रशिया को चुनौति देने वाले यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष रशिया से चर्चा करने के लिए तैयार होने का वृत्त हैं| इस्रायल एवं तुर्की ने रशिया और यूक्रैन के बीच युद्धविराम करने के लिए कोशिश शुरू की थी| इसे कुछ मात्रा में प्रतिसाद प्राप्त होता दिख रहा हैं| तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष की फोन पर एक घंटा बातचीत हुई| साथ ही रशिया का दौरा करके इस्रायली प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से मुलाकात की थी| ऐसें में फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने भी रविवार को रशियन राष्ट्राध्यक्ष से फोन पर बातचीत की|

रशिया-यूक्रैन के बीच युद्धविराम करने की गतिविधियों को गति - तुर्की, इस्रायल और फ्रान्स के नेताओं की रशिया के राष्ट्राध्यक्ष से चर्चारशियन राष्ट्राध्यक्ष से इस्रायली प्रधानमंत्री, तुर्की और फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष की की हुई चर्चा यानी युद्धविराम की ओर बढ़ाया कदम हो सकता हैं, ऐसें दावे माध्यम कर रहे हैं| यूक्रैन की समस्या से शांति के साथ हल निकालने के लिए तुर्की कोशिश करेगा, ऐसा तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से की हुई चर्चा के दौरान स्पष्ट किया| यूक्रैन ने युद्ध रोका और रशिया की मॉंगों का स्वीकार किया तो ही रशिया यूक्रैन में जारी अपना सैन्य अभियान रोकेगी, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इस चर्चा में ड़टकर कहा| इसके साथ ही यूक्रैन में जारी रशिया की सैन्य मुहीम योजना के नुसार आगे बढ़ रही हैं, यह जानकारी भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इस चर्चा में साझा की|

इससे पहले रशिया और यूक्रैन के बीच चर्चा के दो चरण हुए थे| लेकिन, बेलारूस में हुई इन चर्चाओं से ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ| सोमवार से इस चर्चा का नया चरण शुरू हो रहा हैं| इसके साथ ही यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने हम तुर्की के शहर में रशियन राष्ट्राध्यक्ष से बातचीत करने के लिए तैयार होने का ऐलान किया| इस वजह से सोमवार से होनेवाली इस चर्चा की अहमियत कम होती दिख रही हैं| लेकिन, यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया प्रस्ताव रशिया ने?अबतक स्वीकार नहीं किया हैं| लेकिन, रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह इस हफ्ते तुर्की का दौरा करेंगे, ऐसा कहा जा रहा हैं|

यूक्रैन के विदेशमंत्री भी इन्हीं दिनों में तुर्की जाकर रशियन विदेशमंत्री से चर्चा करेंगे, ऐसें दावे तुर्की के माध्यमों ने किए हैं| लेकिन, इसकी अभी पुष्टी नहीं की हैं| लेकिन, माध्यमों में इस मुद्दे पर जोरदार चर्चा शुरू हुई हैं| रशिया से चर्चा करनी ही थी, तो यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने इतनी तबाही होने की राह क्यो देखी, यह सवाल भी रशिया समर्थक कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.