रशिया द्वारा परमाणुयुद्ध की तैयारी; सव्वा करोड़ जनता के लिए परमाणुसुरक्षा बंकर्स तैयार

मॉस्को, दि. ४ (वृत्तसंस्था) – रशिया ने परमाणुयुद्ध की तैयारी की होकर, परमाणु हमलों से अपनी जनता को बचाने के लिए राजधानी मॉस्को में बड़े बंकर्स तैयार किए गये हैं| रशियन मीडिया ने इस बारे में जानकारी प्रकाशित की| इस संदर्भ में एक अभ्यास का आयोजन किया गया है, जिसमें जनता को भी शामिल किया जायेगा, ऐसा दावा रशियन मीडिया ने किया है| युक्रेन और सीरिया के विषय में अमरीका और रशिया के बीच गंभीर मतभेद पैदा हुए हैं, उसी समय रशियन मीडिया ने प्रकाशित की यह खबर सबका ध्यान खींचनेवाली साबित हो रही है|

परमाणुयुद्धपिछले सप्ताह रशियन अधिकारियों ने मॉस्को के बड़े बंकर्स मीडिया के लिए खुले किए थे| इनमें रशियन सरकार से जुड़ी ‘प्रवादा’ और सेना की समाचार वाहिनी ‘वेझदा’ भी शामिल थे| इसके बाद रशियन मीडिया ने प्रकाशित की जानकारी में रशिया और अमरीका के बीच के मतभेद चरमसीमा पर पहुँच गए हैं, ऐसा कहा है| इस बढ़ते तनाव के बाद अमरीका द्वारा रशिया को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए रशिया ने अपनी जनता की सुरक्षा के लिए कदम उठाए, ऐसा दावा इन माध्यमों ने किया है|

परमाणुयुद्धआनेवाले समय में अमरीका और दोस्त राष्ट्र रशिया पर हमले कर सकते है, ऐसी संभावना रशियन मीडिया ने जतायी है| ‘वेझदा’ ने प्रकाशित की जानकारी में, अमरीका मानसिक रोगी बन गयी है, ऐसी आलोचना करते हुए, अमरीका मॉस्को पर परमाणु हमला करने की तैयारी कर रही है, ऐसा दावा किया है| लेकिन रशिया पर यदि परमाणु हमला हुआ, तो अपनी जनता की सुरक्षा के लिए रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इंतज़ाम किए हैं, ऐसी जानकारी इन मीडिया ने दी| राजधानी मॉस्को में अलग अलग ठिकानों पर बंकर्स का निर्माण किया गया है, जो परमाणु हमलों को भी सह सकते हैं, ऐसा दावा रशियन मीडिया कर रही है|

bunkerपरमाणु हमले के बाद होनेवाले विकिरण से बंकर्स में मौजूद जनता को बचाने के लिए दो फिट मोटाई के फ़ौलाद के द्वार बिठाए गए हैं| साथ ही, जनता के खानपान का तथा अन्य ज़रूरती सुविधाओं का पर्याप्त संग्रह इन बंकर्स में किया गया है| मॉस्को शहर में ऐसे बहुत बंकर्स हैं, जिनमें कुल मिलाकर एक करोड़ बीस लाख लोग पनाह ले सकते हैं, ऐसा दावा रशियन मीडिया कर रही है|

मॉस्को के समान रशिया के अन्य शहरों में भी इस तरह बंकर्स का निर्माण किया गया है, ऐसा बताया जाता है| इन बंकर्स का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, इसकी जानकारी जनता तक पहुँचाने के लिए रशिया में, ४ अक्तूबर से लेकर ७ अक्तूबर तक, चार दिन के अभ्यास का आयोजन किया गया है| जिसमें तक़रीबन चार करोड़ लोगों को बंकर्स में ले जाने के लिए रशियन नागरी सुरक्षा संगठन के लगभग दो लाख जवान भी तैनात किए गए हैं, ऐसा दावा एक आंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने किया है|
ब्रिटन की मीडिया ने रशिया की इस परमाणु युद्ध की तैयारी की जानकारी प्रकाशित की है|

रशिया प्लुटोनियम समझौते से बाहर

संहारक अस्त्रों के लिए ‘प्लुटोनियम’ के इस्तेमाल पर रोक लगानेवाले, अमरीका के साथ किए गए समझौते से रशिया पीछे हट गया है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने यह फ़ैसला किया| अमरीका द्वारा रशिया के खिलाफ संदेहजनक गतिविधियाँ शुरू होने का आरोप करते हुए रशिया ने, इस संदर्भ में रहनेवाला सहयोग ख़त्म हुआ होने की घोषणा की| इस समझौते का अमरीका की ओर से पालन नहीं किया जा रहा, ऐसा इल्ज़ाम रशिया ने लगाया है| इस पृष्ठभूमि पर, देश की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतते हुए यह कदम उठाना पड़ा, ऐसा रशिया ने कहा है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.