अमरीका का रशिया के खिलाफ ‘सायबरजंग’ का मनसूबा; खुफ़िया एजन्सी ‘सीआयए’ पर ज़िम्मेदारी

वॉशिंग्टन, दि. १५ (वृत्तसंस्था) – अमरीका पर हुए सायबरहमलों के पीछे रशिया होने का इल्ज़ाम लगाने के बाद अब अमरीका ने रशिया के खिलाफ़ सीधे सायबर हमले करने की तैयारी शुरू की है| अमरिकी खुफिया एजन्सी ‘सीआयए’ के पास इसकी ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है और उपराष्ट्राध्यक्ष जो बिडेन ने भी इसकी पुष्टि की है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन को सही संदेश देने के लिए यह कार्रवाई की जायेगी, ऐसे संकेत भी उन्होंने दिये हैं| सीरिया सहित अन्य मसलों पर भी अमरीका और रशिया में तीव्र तनाव है| ऐसे में सायबरजंग की धमकी, यह दो देशों में नये शीतयुद्ध की संभावना दर्शानेवाली दिख रही है|

सायबरजंगअमरीका के उपराष्ट्राध्यक्ष बिडेन ने, एक समाचार चैनल को दिये इंटरव्यू में सायबरजंग की खुली धमकी दी| ‘हम पुतिन तक सही संदेशा पहुँचायेंगे| उसका समय हम निश्‍चित करेंगे और ऐसे ही समय पर कार्रवाई की जायेगी, जब रशिया को सबसे ज़्यादा झटका लगेगा| यह करने की पूरी क्षमता अमरीका के पास है|’ इन शब्दों में बिडेन ने, अमरीका रशिया के खिलाफ़ सायबर क्षेत्र में जंग के लिए तैयार होने का ऐलान किया| रशिया को सायबरहमलों की धमकी देते हुए ही, रशिया द्वारा अमरिकी चुनाव प्रणाली पर किये गये सायबरहमले असफल हुए होने का दावा भी उन्होंने किया|

अमरीका के ‘एनबीसी न्यूज’ नामक समाचार चैनल ने, ‘सीआयए’ तथा अमरिकी प्रशासन के विद्यमान और पूर्व अधिकारियों का संदर्भ देते हुए, रशिया के खिलाफ़ सायबरजंग की तैयारी पूरी होने की जानकारी दी है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा ‘सीआयए’ के पास, ‘गोपनीय सायबरहमलों’ की योजना तैयार करने की ज़िम्मेदारी सौपी गयी है| रशिया की सत्ताधारी हुकुमत पर शरमिंदा होने की नौबत आये और उनकी प्रतिमा ख़राब हो, ऐसे तरीके से अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं|

hack‘सीआयए’ द्वारा इस मामले में प्राथमिक तैयारी पूरी हुई होने का दावा किया जा रहा है| सीआयए ने, रशिया पर के सायबरहमलों के लिए ‘लक्ष्य’ भी निश्‍चित किये हैं तथा राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन के बारें में, चौंकानेवाली और गोपनीय जानकारी भी इकट्ठा की है, ऐसा दावा सूत्रों ने किया है| अमरीका के पूर्व सैनिकी अफ़सर ऍडमिरल जेम्स स्टॅव्हरिडिस ने मशवरा दिया है कि रशिया पर किये जानेवाले सायबरहमलों में उनकी इंटरनेट ‘सेन्सॉर’ करने की क्षमता और राष्ट्राध्यक्ष पुतिन तथा उनके सहयोगियों के आर्थिक व्यवहारों को निशाना बनाना चाहिए|

सीआयए के पूर्व उपसंचालक मायकल मॉरेल ने बताया कि रशिया के खिलाफ़ की जानेवाली कार्रवाई गुप्त होनी चाहिए और उसी समय उसके परिणाम सबको दिखने चाहिए| वरिष्ठ खुफ़िया अफ़सर सीन कॅनुक ने इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि रशिया के खिलाफ़ कार्रवाई होना आवश्यक है| ‘जब किसी पर खुले आम इल्जाम लगाये जाते हैं और उनका जवाब नहीं दिया जाता, तो यह बात आपकी क्षमता पर सवाल उपस्थित करती है|’ इन शब्दों में कॅनुक ने, रशिया पर सायबरहमला ज़रूरी है, ऐसा दावा किया|

रशिया पर सायबरहमलों के इल्ज़ाम लगाने के बाद, कुछ दिन पहले व्हाईट हाऊस द्वारा यह ऐलान किया गया था कि अमरीका क़रारा जवाब देने के लिए तैयार है| रशिया के खिलाफ के ये संभावित सायबरहमलें, उसी का हिस्सा दिख रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.