व्हेनेजुएला में मुक्त संचार रशिया की बडी गलती साबित होगी – अमरिका का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – रशिया को लग रहा है कि व्हेनेजुएला में उनका मुक्त घूमना कायम रहने वाला है| पर अब ऐसा नहीं होगा| रशिया यह अगर समझ के चल रहा है, तो उनकी यह गलती होगी| अमरिका के पास सभी विकल्प तैयार है| इसका रशिया एहसास रखें, ऐसे कड़े शब्दों में अमरिका के विशेष दूत एलियट अब्राम्स ने चेतावनी दी है| उस समय अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी अमरिका लैटिन अमरिका में अपने हित संबंध संभालने के लिए सभी तौर पर प्रयत्न करेगी, ऐसा सूचित किया है|

व्हेनेजुएला के मुद्दे पर अमरिका एवं रशिया में तनाव प्रतिदिन बढने की बात सामने आ रही है| रशिया ने कुछ दिनों पहले अपने दो विमानों से व्हेनेजुएला के पास एक सौ सैनिक एवं अधिकारियों की टुकड़ी रवाना की थी| रशिया कि यह लष्करी टुकड़ी अमरिका का व्हेनेजुएला में शुरू हस्तक्षेप रोकने के लिए तथा निकोलस मदुरो का प्रशासन सुरक्षित रखने के लिए तैनात करने की बात कही जा रही है| अमरिका के हस्तक्षेप का विरोध कर रही रशिया ने स्वयं ही लष्करी तैनाती करने से अमरिका भड़की है और अपनी धारणा अधिक आक्रामक करने के संकेत दिए हैं|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन एवं विशेष दूत ने दी चेतावनी उसी का भाग दिखाई दे रहा है| रशिया ने व्हेनेजुएला से तत्काल बाहर निकले अथवा रशिया को बाहर निकालने के लिए हमारे पास सभी विकल्प उपलब्ध है, ऐसी धमकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी थी| राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन ने शुक्रवार को ट्रम्प की धमकी का पुन:उल्लेख किया है|

लैटिन अमरिका के बाहरी देश व्हेनेजुएला में लष्करी तैनाती कर रहे हैं, यह अमरिका के लिए चिंता की बात है| व्हेनेजुएला अथवा अन्य देश इस रूप से लष्करी गतिविधियां बढ़ाना अमरिका के लिए चेतावनी देने वाली घटना है| ऐसी घटना अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरा होकर इससे प्रादेशिक सुरक्षा संकट में आ सकती है| जिसकी वजह से अमरिका और लैटिन अमरिका एवं उनमें मित्र देशों के हितसंबंध सुरक्षित रहने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं, ऐसे कड़े शब्दों में बोल्टन ने रशिया को सूचित किया है|

रशिया ने अमरिका के आरोप ठुकराए हैं और उसके विपरीत व्हेनेजुएला के साथ रक्षा सहयोग अधिक बढ़ाने के संकेत दिए हैं| दौरान व्हेनेजुएला में बिजली प्रदाय खंडित होने के प्रकार एवं व्याप्ति अधिक बढ़ने की बात सामने आ रही है| पिछले महीने भर में लगभग ३ बार ऐसा हुआ है और शुक्रवार की रात राजधानी कैराकस के साथ अन्य महत्वपूर्ण शहरों में बिजली जाने की बात उजागर हुई है| लगातार बिजली प्रदाय खंडित होने से देश के उद्योग व्यापार पूर्ण रूप से ठप हुआ है और अपराध का प्रमाण बढ़ रहा है, जिसकी वजह से व्हेनेजुएला अराजक सदृश दिशा से जा रहा है, यह संकेत विश्‍लेषकों से दिए जा रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.