यूक्रेन की सीमा पर अधिक तैनाती करके रशिया ने यूक्रेन पर जारी हमलों की तीव्रता बढ़ाई

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मास्को/किव – रशिया ने यूक्रेन पर जारी हमलें तीव्र किए हैं। डोनेत्स्क प्रांत के एव्हडिव्हका एवं अन्य हिस्सों में रशिया और यूक्रेन की सेना के बीच कुल ८२ मुठभेड़ होने की खबरें प्राप्त हुई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन यानी दूसरे विश्व युद्ध के बाद खड़ा हुआ सबसे बड़ा शैतान होने की आलोचना की है। यूक्रेन युद्ध के लिए रशिया ने १६७ अरब डॉलर खर्चे हैं। इतने खर्चे में रशिया में हजारों स्कूल, अस्पतालों का निर्माण करना मुमकिन होता। लेकिन, यही निधी रशिया यूक्रेन के स्कूल और अस्पताल नष्ट करने के लिए कर रही हैं, ऐसा आरोप यूक्रेनी विदेश मंत्री ने लगाया।

इस्रायल ने हमास के विरोध में युद्ध छिड़ने के बाद पूरे विश्व का ख्यान खाड़ी क्षेत्र ने खींचा हैं। यूरोपिय देशों ने भी खाड़ी क्षेत्र की गतिविधियों पर अधिक ध्यान देना शुरू किया है और यूक्रेन युद्ध को यूरोपिय देश भी अब अनदेखा करने लगे हैं। ऐसी स्थिति में अमेरिका का बायडेन प्रशासन अभी भी यूक्रेन को सहायता मुहैया करने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहा है। दो दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने यूक्रेन और इस्रायल के युद्ध के लिए अमेरिकी संसद के सामने करीबन १०५ अरब डॉलर देने की मांग रखी थी। इनमें से ६१ अरब डॉलर की राशि बायडेन प्रशासन यूक्रेन के लिए इस्तेमाल करेगा।

साथ ही अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने इस्रायल पर भीषण आतंकवादी हमला करने वाले हमास और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन एक समान होने की आलोचना की थी। इसके ज़रिये अपना प्रशासन इस्रायल की सुरक्षा जैसी ही अहमियत यूक्रेन युद्ध को भी देगा, यह संदेश राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दिया था। उसके पहले अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने इस्रायल और यूक्रेन में शुरू दोनों युद्ध के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका की अर्थव्यवस्था सक्षम होने का ऐलान किया था।

लेकिन, इस्रायल ने हमास पर किए हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र की ओर अमेरिका का ध्यान गया हैं। इसका लाभ उठाने की बड़ी तैयारी रशिया करते दिख रही हैं। खार्किव और यूक्रेन के अन्य हिस्सों पर रशिया ने तूफानी हमले शुरू किए हैं। इसके साथ ही डोनेत्स्क प्रांत के एव्हडिव्हका एवं अन्य हिस्सों में यूक्रेन और रशिया सेना के बीच कुल ८२ मुठभेड़ हुई। कुछ दिन पहले ही रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूक्रेन की सीमा के करीब रशियन सेना और हथियारों की भारी तैनाती करने की खबरें प्राप्त हुई थी। इस वजह से यूक्रेन पर जारी हमलों की तीव्रता रशिया जल्द ही और बढ़ाएगी, ऐसा स्पष्ट हुआ था। इशका असर डोनेत्स्क एवं अन्य मोर्चों पर दिखने लगा हैं।

इसी बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने ऐसी आलोचना की है कि, यूक्रेन पर हमला करने के लिए रशिया ने १६७ अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसके बजाय यही खर्च रशियन जनता के लिए करना मुमकिन होता। इतनी बड़ी राशि से रशिया को हजारों अस्पताल और स्कूलों का निर्माण करना भी मुमकिन होता। लेकिन, रशिया ने यह पूरा निधी यूक्रेन के अस्पताल, स्कूल एवं बुनियादी सुविधा नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किया है, ऐसा आरोप भी यूक्रेन के विदेश मंत्री ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.