युक्रेन के तीन ’सी-ड्रोन्स’ नष्ट करके रशिया ने क्रिमिया पर नया हमला विफल किया – २४ घंटों में युक्रेन के ३०० जवानों के मारे जाने का रशिया का दावा

मॉस्को/किव – रशिया के क्रिमिया प्रांत पर नया हमला विफल किया गया है। रशिया के संरक्षण विभाग ने इसकी जानकारी दी। पिछले २४ घंटों में युक्रेन के तीन ’सी-ड्रोन्स’ नष्ट किए जाने की बात संरक्षण विभाग ने कही। इसके अलावा ‘काऊंटरऑफेन्सिव’ मोर्चे पर हुए संघर्ष में युक्रेन के लगभग ३०० जवान मारे जाने का दावा भी रशियन सेना ने किया है।  

’सी-ड्रोन्स’शुक्रवार की रात को विस्फोटकों से भरे हुए युक्रेन के ’सी-ड्रोन’ ने क्रिमिया की ब्रिज को लक्ष्य करने की कोशिश की। पर रशियन यंत्रणाओं ने ब्लैक सी क्षेत्र में ही यह ड्रोन नष्ट कर दिया। रात के सवाग्यारह बजे के आसपास यह घटना घटने की जानकारी रशिया के संरक्षण विभाग ने दी। तत्पश्चात तीन घंटों के बाद युक्रेन के दो सी-ड्रोन्स ने फिर से क्रिमियन ब्रिज पर हमला करने की कोशिश की।  

’सी-ड्रोन्स’युक्रेन के दोनों सी-ड्रोन्स नष्ट किए जाने की बात रशिया ने कही। क्रिमिया एवं रशिया के ब्रिज पर हमला करने की युक्रेन की यह तीसरी कोशिश थी। पिछले वर्ष अक्तुबर में तथा इस वर्ष १७ जुलाई को युक्रेन ने क्रिमिया की ब्रिज पर हमले किए थे। इन दोनों हमलों में बढी हानी होने की बात सामने आई थी। युक्रेन के हमलों के कारण ब्रिज पर कुछ दिनों के लिए ट्रैफिक बंद करनी पडी थी।

रशिया एवं क्रिमिया प्रांतों को जोडनेवाला पुल लगभग १२ किलोमीटर लंबा है और इसका निर्माण के लिए लगभग तीन अरब डॉलर्स खर्च किए गए थे। राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने निरंतर इस पुल की तारीफ की है। रशिया एवं क्रिमिया को जोडनेवाला यह महत्वपूर्ण पुल है, इन शब्दों में पुतिन ने इसका वर्णन किया था। रशिया एवं क्रिमिया की यातायात के लिए उक्त पुल निर्णायक मार्ग होने की बात कही जाती है। रशिया ने क्रिमिया की सुरक्षा के लिए बडी व्यवस्था करने के बाद युक्रेन द्वारा इस पर किए जाने वाले हमले रशियन यंत्रणाओं के लिए चिंता की बात है। 

क्रिमिया ब्रिज पर हमले के अलावा रशिया के कुछा प्रांतों में की गई ड्रोन हमलों की कोशिश विफल करने का दावा रशिया के संरक्षण विभाग ने किया। पिछले घंटों में रशिया ने युक्रेन के २५ ड्रोन्स नष्ट करने की जानकारी भी संरक्षण विभाग ने दी है।

ज़ैपोरिज़िया प्रांत में जारी लडाई में युक्रेन के ११५ से अधिक जवान मारे गए हैं। इस संघर्ष में रशियन संरक्षण दलों ने युक्रेन का बडा शस्त्रभंडार ध्वस्त करने की बात कही जाती है। ‘युझ्नो-डोनेत्स्क’ में हुई लडाई में युक्रेन के १०५ से अधिक जवानों ने प्राण गवांए। तो क्रास्नी-लिमन के हमलों में युक्रेन के ३० से अधिक जवान मारे जाने की जानकारी रशियन संरक्षण विभाग ने दी।

इस दौरान युक्रेन ने रशियन बचाव टुकडी के हिस्से वाली पहली ’डिफेन्स लाईन’ तोडने का दावा युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर झेलेन्स्की ने किया। दक्षिण युक्रेन के ‘काऊंटरऑफेन्सिव’ में कामयाबी मिलने की बात झेलेन्स्की ने कही। पर इसके बारे में ठोस जानकारी देने से उन्होंने इन्कार कर दिया। तो अन्य कोई कुछ भी कहे तब भी रशिया के खिलाफ युक्रेन आगे कूच कर रहा है, यह दावा भी राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.