कॉंगो में लश्कर की कार्रवाई में ४८ निदर्शकों की मौत – लश्कर पर वंशसंहार का गंभीर आरोप

गोमा – अफ्रिका के डीआर कॉंगो में संयुक्त राष्ट्रसंघ के खिलाफ जारी निदर्शनों पर लशकर द्वारा की गई कार्रवाई में ४८ लोगों की मौत हो गई। इस घटना की वजह से कॉंगो का लश्कर तथा संयुक्त राष्ट्रसंघ की शांति मुहीम टीका का कारण बन गई है। निदर्शक राष्ट्रसंघ के शांतिसैनिक कॉंगो में आतंकियों के हमले और खनिजों की तस्करी पर रोक लगाने में नाकामयाब होने का आरोप लगा रहे हैं। तो कॉंगो का लश्कर अपने ही देश की जनता पर कार्रवाई कर रहा है, नियोजनबद्ध तरीके से वंशसंहार कर रहा है ऐसा आरोप भी लगाया गया है। इसलिए अन्य अफ्रीकी देशों की तरह कॉंगो में तनाव बढ गया है।

कॉंगो में लश्कर की कार्रवाई में ४८ निदर्शकों की मौत - लश्कर पर वंशसंहार का गंभीर आरोपपिछले तीन दशकों से ‘डेमोक्रैटीक रिपब्लिक ऑफ काँगो’ (डीआर काँगो) आतंकी कार्यवाईयों का लक्ष्य बना हुआ है। यह आतंक रोकने के लिए कॉंगो सरकार ने राष्ट्रसंघ को आवाहन किया था। तत्पश्चात करोडों डॉलर्स खर्च करके राष्ट्रसंघ के लगभग १६००० जवान कॉंगो की खनिजसंपत्ति से समृद्धि वाले पूर्वी हिस्से में तैनात किए गए थे। पर इसके बावजूद कॉंगो के पूर्वी हिस्से में आतंकी कार्रवाईयां नहीं रुकी हैं। ‘एम२३’ नामक आतंकी गुट ने बडा भूभाग जीत लिया है और शांतिसैनिक नाकामयाब साबित होने की आलोचना हो रही है।

डीआर कॉंगो में खनिजसंपत्ति और जनता की सुरक्षा करने में नाकामयाब साबित हुए राष्ट्रसंघ के शांतिसैनिकों को निकालने की मांग यहां पर जोर पकड रही है। इस पृष्ठभूमि पर पिछले दो दिनों से गोमा शहर में संयुक्त राष्ट्रसंघ के खिलाफ निदर्शनों का आयोजन किया गया है। इन निदर्शनों के चलते कॉंगो के लश्कर द्वारा की गई गोलीबारी में ४८ निदर्शनकारी मारे गए तथा ५६ लोग जख्मी हो गए। कॉंगो में लश्कर की कार्रवाई में ४८ निदर्शकों की मौत - लश्कर पर वंशसंहार का गंभीर आरोपइसके बाद भडके हुए निदर्शकों के हमले में एक पुलिसवाला भी मारा गया है। इसकी वजह से निदर्शनकारियों को गिरफतार किए जाने का दावा किया जा रहा है।

इस घटना के बाद कॉंगो का लश्कर निदर्शकों की लाशें लश्करी वाहन में फैंक रहे हैं इसके वीडियो वायरल हुए हैं। इसलिए कॉंगो की जनता में लश्कर के खिलाफ गुस्सा उमड आया है। कॉंगो का लश्कर अपने ही देशवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है इसकी आलोचना हो रही है। तो लश्कर किसी खास समुदाय के लोगों को लक्ष्य कर रहा है ऐसा आरोप भी लगाया जा रहा है। लश्कर पर वंश संहार के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

कॉंगो में लश्कर की कार्रवाई में ४८ निदर्शकों की मौत - लश्कर पर वंशसंहार का गंभीर आरोपराष्ट्रसंघ के शांतिसैनिकों के खिलाफ निदर्शनों का आयोजन करने के लिए गोमा में इसाईयों के प्रार्थना स्थल में बैठक बुलाई गई थी। कॉंगो के लश्कर ने इस प्रार्थना स्थल में घुसकर निदर्शनकर्ताओं पर गोलीबारी की। इसलिए कॉंगो का लश्कर नियोजनबद्ध तरीके से इसाईयों का संहार कर रहा है ऐसा आरोप शानिक संघटना लगाने लगे हैं।

तो, पिछले कुछ महीनों से अफ्रीकी देशों में अस्थिरता निर्माण हुई है और लश्कर के आतंक के उदाहरण सामने आ रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर डीआर कॉंगो में इस घटना के बाद अफ्रिका स्थित एक और देश राजकीय उलटपुलट करने वालों का मुकाबला करेगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.