यूक्रैन पर हमला करने के लिए रशिया ने किए तकरीबन २ लाख सैनिक तैनात – अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाओं का दावा

russia-soldiers-ukraine-2वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया द्वारा यूक्रैन की सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ाई जा रही है और यूक्रैन पर हमला करने के लिए रशिया ने १.७५ लाख सैनिकों की तैनाती की है, अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाओं का यह दावा है| अमरीका के ‘द वॉशिंग्टन पोस्ट’ नामक अखबार ने इससे संबंधित वृत्त प्रसिद्ध किया है| रशिया ने इन दावों को नकारा है| यूक्रैन के करीबी क्षेत्र की स्थिति भड़काने की और इसका पूरा ज़िम्मा रशिया पर थोपने की कोशिश अमरीका कर रही है, ऐसा इशारा रशिया के विदेश मंत्रालय ने दिया| इससे पहले रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव ने भी अमरीका और नाटो की गतिविधियों के कारण यूरोप में सैन्य संघर्ष छिड़ने का खतरा बढ़ने का इशारा दिया|

अमरीका के ‘द वॉशिंग्टन पोस्ट’ ने गुप्तचर अधिकारी के दाखिले से रशियन तैनाती और हमले का वृत्त प्रसिद्ध किया है| ‘रशिया ने २०२२ के शुरू में ही यूक्रैन पर हमला करने की योजना बनाई है| बीते वर्ष रशिया ने यूक्रैन की सीमा पर सैन्य अभ्यास किया था| इस युद्धाभ्यास के लिए तैनात किए गए सैनिकों से दोगुने सैनिक यूक्रैन की सीमा पर तैनात हैं’, ऐसा गुप्तचर अधिकारी ने कहा, यह बात अमरिकी अखबार ने कही है| अमरिकी अखबार ने कुछ सैटेलाइट से प्राप्त फोटो भी सार्वजनिक किए हैं और इसमें रशिया की बढ़ी हुई तैनाती दिखाई गई है|

russia-soldiers-ukraine-1रशियन सेना के १०० बटालियन टैक्टिकल ग्रूप्स यूक्रैन की सीमा पर मौजूद हैं और इनमें लगभग १.७५ लाख से अधिक सैनिकों का समावेश है| इस तैनाती में टैंक, तोप, बख्तरबंद वाहन एवं अन्य रक्षा यंत्रणाओं का भी समावेश है| अगले कुछ दिनों में बटालियन टैक्टिकल ग्रूप्स यूक्रैन की सीमा की ओर रवाना करके पीछे हटाए जाएँगे और इससे अनिश्‍चितता का माहौल तैयार किया जाएगा, यह दावा भी अमरिकी यंत्रणाओं ने किया है| यह जानकारी सामने आने के साथ ही अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कहा  कि, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन यूक्रैन पर हमला ना कर सकें इसके लिए नया ‘प्लैन’ तैयार किया गया है|

अमरिकी अखबार ने गुप्तचर यंत्रणाओं के दाखिले से किए दावों पर रशिया की प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है| ‘यूक्रैन के इर्दगिर्द की स्थिति का विस्फोट कराने के लिए अमरीका खास मुहिम चला रही है| यह विस्फोट होने पर इसका पूरा ज़िम्मा रशिया पर धकेलने की तैयारी की गई है| रशिया की सीमा के करीब उकसानेवाली हरकतें जारी हैं और एक के बाद एक नए आरोपों से हमला किया जा रहा है’, इन शब्दों में विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिआ ज़ाकारोवा ने जवाब दिया| इससे पहले स्टॉकहोम में हुई बैठक के दौरान रशिया के विदेशमंत्री लैवरोव ने भी अमरीका को लक्ष्य किया था|

‘अमरीका और नाटो ने रशियन सीमा से करीब अपनी सैन्य यंत्रणाओं की तैनाती की है| जल्द ही अमरीका के मध्यम दूरी के मिसाइलों की भी यूरोप में तैनाती होने के संकेत हैं| यह घटनाएँ सैन्य संघर्ष छिड़ने का खतरा बढ़ने की बात दर्शाती है’, ऐसा इशारा विदेशमंत्री लैवरोव ने दिया| अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन के साथ हुई बैठक के दौरान ही लैवरोव ने इस खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया| साथ ही अमरिकी विदेशमंत्री ने रशिया को लक्ष्य करके यूक्रैन पर हमला किया तो इसके गंभीर परिणाम रशिया को भुगतने पड़ेंगे, यह इशारा भी दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.