युक्रेन को इंटरनेट की आपूर्ति करने वाले स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क पर रशिया के सायबर हमले – उद्योजक एलॉन मस्क का आरोप

वॉशिंग्टन/मॉस्को – युक्रेन को इंटरनेट की आपूर्ति करने वाले ’स्टारलिंक नेटवर्क’ पर रशिया द्वार बडे पैमाने पर सायबर हमले किए जा रहे हैं ऐसा आरोप उद्योजक एलॉन मस्क लगाया। फरवरी में रशिया ने युक्रेन पर किए हमले के बाद युक्रेन ने मस्क से ’सैटेलाइट इंटरनेट’ की मांग की थी। इसकेनुसार मस्क युक्रेन को ’स्टारलिंक नेटवर्क’ के जरिए सेवा देने लगे थे। तत्पश्चात रशिया के अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख दिमित्रि रोगोज़िन ने मस्क पर ’मिलिटरी कम्युनिकेशन’ से जुडी तकनीक की आपूर्ति का आरोप लगाकर इसके परिणामों के लिए तैयार रहने का इशारा भी दिया था।

रशिया ने युक्रेन पर शुरु किए हुई लश्करी कारवाई का असर सायबरक्षेत्र पर भी पडा था। रशियासमर्थक हैकर्स के गुटों ने संघर्ष की शुरुआत से पहले ही यक्रेन पर इंटरनेट नेटवर्क पर हमले शुरु किए थे। इसके जवाब में वैश्विक स्तर के हैकर्स के सबसे बडा गुट ’ऐनॉनिमस’ ने रशिया के खिलाफ सायबरयुद्ध की घोषणा की थी। ’ऐनॉनिमस’ द्वारा शुरु किए गए सायबर हमलों के खिलाफ ’किलनेट’ नामक रशियन हैकर्स के गुट ने जवाबी हमले किए थे। युक्रेन ने विश्वभर के हैकर्स को रशिया के खिलाफ आघाडी का आवाहन भी किया था।

रशिया ने किए हमलों में युक्रेन के दूरसंचार एवं संपर्कप्रणाली की बडी हानी हुई थी। इसलिए युक्रेन सरकार ने देश में इंटरनेट अच्छी तरह से जारी रखने के लिए एलॉन मस्क को ‘स्टारलिंक नेटवर्क’ की आपूर्ति करने की बिनती की थी। इस बिनती के अनुसार, मार्च से मस्क ने युक्रेन के लिए ‘स्टारलिंक नेटवर्क’ की सेवा शुरु की थी। इसकेनुसार, युक्रेन सरकार एवं जनता समेत युक्रेन की सेना को भी इंटरनेट की सुविधा दी गई थी। मस्क ने युक्रेन को दी हुई इंटरनेट की सुविधा पर रशिया द्वारा तीव्र प्रतिक्रिया उमडी थी।

रशिया के अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख दिमित्री रोगोज़िन ने कुछ दिनोंपूर्व मस्क को इशारा दिया था। मस्क की ‘स्टारलिंक नेटवर्क’ की सेवा अमेरिका के संरक्षण विभाग के माध्यम से युक्रेन को दी जाती है। मस्क युक्रेन की फैसिस्ट श्क्तियों को सहायता कर रहे हैं और इसके परिणाम उन्हें भुगतने पडेंगे, ऐसा इशारा रोगोज़िन ने दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने ट्वीट किया था कि, युद्ध में देवदूत नहीं होते। तत्पश्चात, मस्क के ऐसी चपत भी लगाई थी कि, कल यदि मेरा आशंकित मृत्यु हो जाए तो इसमें किसका हाथ होगा इसकी जानकारी रखना उत्तम होगा।

इससे पूर्व मस्क एवं रशिया सरकार के बीच झडप होने की बात सामने आई है। मस्क की ’स्पेसेक्स’ कंपनी द्वारा इस्तेमाल की गई प्रौद्योगिकी एवं उनके द्वारा प्रक्षेपित किए जानेवाले उपग्रह तथा अन्य योजनाओं पर रशिया ने आक्रामक प्रतिक्रियाएं दी थीं। एलॉन मस्क द्वारा ’ट्वीटर’ खरीदी जानेवाले योजना का भी रशिया ने मज़ाक उडाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.