‘वेस्टर्न सहारा’ से संबंधित अमरीका के निर्णय पर रशिया की आलोचना

मॉस्को/अल्जिअर्स – ‘वेस्टर्न सहारा’ पर मोरोक्को की संप्रभुता को मंजूरी देने का अमरीका का निर्णय एकतरफा है। अमरीका का यह ऐलान अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करनेवाला है, ऐसी आलोचना रशिया के उप-विदेशमंत्री मिखाईल बोग्दानोव ने की है। रशिया के बाद मोरोक्को के पड़ोसी देश अल्जेरिया ने भी अमरीका के इस निर्णय की आलोचना की है। इस निर्णय की वजह से संबंधित क्षेत्र में अस्थिरता निर्माण होगी, यह इशारा भी अल्जेरिया ने दिया है। तभी, मोरोक्को में मौजूद चरमपंथी गुट ने इस्रायल और मोरोक्को का सहयोग हमें मंजूर ना होने की बात कही है।

us-russiaअमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते हफ्ते में ही इस्रायल और मोरोक्को के सहयोग का ऐलान किया। यह ऐलान करने से पहले राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ‘वेस्टर्न सहारा’ पर मोरोक्को का अधिकार होने की बात घोषित की। वेस्टर्न सहारा पर मोरोक्को के अधिकार को कोई भी इन्कार नहीं कर सकता, यह बात भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने स्पष्ट की। तभी अगले कुछ घंटों में मोरोक्को में नियुक्त अमरिकी राजदूत डेविड फिशर ने वेस्टर्न सहारा के समावेश वाला पूरे मोरोक्को का नक्शा जारी किया।

अमरीका के इस ऐलान पर पड़ोसी देश अल्जेरिया में बड़ा लष्करी निवेश करनेवाली रशिया ने सख्त प्रतिक्रिया दर्ज़ की है। ‘वेस्टर्न सहारा से संबंधित निर्णय करने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ अभी मौजूद है। अमरीका का यह निर्णय एकतरफा है और यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है’, इन शब्दों में रशिया के उप-विदेशमंत्री बोग्दानोव ने आलोचना की है। इसके साथ ही पैलेस्टिनी नागरिकों का हित दांव पर लगाकर अरब देश इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित ना करें, ऐसी सलाह बोग्दानोव ने दी है।

us-russiaरशिया से बड़ी मात्रा में हथियारों की खरीद कर रहे अफ्रिकी देशों में अल्जेरिया का भी समावेश है। इसके साथ ही अल्जेरिया ने रशिया से ‘एस-४००’ खरीदने की उत्सुकता भी दिखाई है।

इसी बीच रशिया के बाद अल्जेरिया के प्रधानमंत्री अब्देलअज़ीज़ देराड ने भी वेस्टर्न सहारा पर मोरोक्को का सार्वभौम अधिकार एवं इस्रायल-मोरोक्को के सहयोग से संबंधित अमरीका के ऐलान पर नाराज़गी व्यक्त की है। उत्तरी अफ्रिकी देशों के कारोबार में हो रही यह विदेशी दखलअंदाज़ी इस क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ानेवाली है। साथ ही इस सहयोग की वजह से इस्रायल सीधे अल्जेरिया की सीमा पर दाखिल होगा, यह इशारा भी अल्जेरिया के प्रधानमंत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.