रशिया पर बड़ा सायबरहमला होने का दावा

मॉस्को, दि. १ (वृत्तसंस्था) – अमरीका की डेमोक्रॅट पार्टी के कॉम्प्युटर नेटवर्क पर हुए सायबरहमले के पीछे रशिया का हाथ होने के इल्ज़ाम लगाये जा रहे हैं| उसी समय, रशिया पर भी बड़ा सायबरहमला हुआ होने का दावा ‘एफएसबी’ नामक रशियन सुरक्षा एजन्सी ने किया है|

hacking_alamयह हमला काफ़ी सुनियोजित तरीक़े से किया गया, ऐसा दावा भी इस रशियन एजन्सी ने किया है| इस पृष्ठभूमि पर, कुछ भूतपूर्व तथा विद्यमान अमरिकी अधिकारियों ने कहा है कि अमरीका की ‘नॅशनल सिक्युरिटी एजन्सी’ रशियन एजन्सियों पर उलटे ‘सायबरहमले’ कर जवाब दे सकती है| इस वक्तव्य से काफ़ी सनसनी पैदा हुई है|

रशिया के सरकारी विभाग और निजी रक्षा कंपनियों सहित तक़रीबन २० उपक्रमों के कॉम्प्युटर नेटवर्क्स को निशाना बनाया गया है, ऐसी जानकारी ‘एफएसबी’ ने दी| इन नेटवर्क्स पर ‘मालवेअर’ का हमला होने की बात सामने आयी है| ‘एफएसबी’ ने बताया कि ‘करीब २० उपक्रमों के नेटवर्क्स में मालवेअर दिखायी दिया है| इसके पीछे जासूसी की कोशिश हो सकती है| इन उपक्रमों में सरकारी विभाग, रक्षा कंपनियाँ और वैज्ञानिक संगठनों का समावेश है| हमला काफ़ी नियोजित रूप से किया गया है और पेशेवर तथा अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा किया गया लगता है|’

ईमेल से संलग्न दस्तावेजों द्वारा मालवेअर भेजा गया है, ऐसी जानकारी ‘एफएसबी’द्वारा दी गयी है| रशिया तथा अन्य देशों में इससे पहले हुए सायबरहमलों की तरह ही कोडिंग की गयी है तथा कॉम्प्युटर्स को निशाना बनाने के लिए  ‘ऍडव्हान्सड् सॉफ्टवेअर’ का इस्तेमाल किया गया है, ऐसा दावा ‘एफएसबी’ ने किया| इस रशियन एजन्सी ने आगे कहा कि इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी लेना, रेकॉर्डिंग तथा अन्य जासूसी के लिए ‘मालवेअर’ का इस्तेमाल करने की योजना थी, ऐसा सामने आ रहा है|

रशिया पर अमरीका के राजनीतिक दल के कॉम्प्युटर नेटवर्क पर हमले के इल्ज़ाम लगाये जा रहे हैं| उसी समय रशियन कॉम्प्युटर्स पर इस सायबरहमले की बात सामने आना चौंकानेवाली बात बतायी जा रही है|  अमेरिकी नेटवर्क पर हुए सायबरहमलों के इल्ज़ामों को रशिया ने पूरी तरह खारिज़ कर दिया था|

रशिया पर हुए सायबरहमलों के दौरान, अमरीका के कई खुफ़िया अधिकारियों ने संकेत दिये हैं कि ‘नॅशनल सिक्युरिटी एजन्सी’ रशियन हॅकर्स तथा उनके गुटों पर जवाबी सायबर हमलें कर सकती है| ‘एनएसए’ स्थित ‘टेलर्ड ऍक्सेस ऑपरेशन्स’ गुट के प्रमुख रॉबर्ट जॉईस ने अपने वक्तव्य में, ‘एनएसए’ के पास ऐसे जवाबी हमलों की क्षमता तथा तैयारी का दावा किया है| ‘एनएसए’ के भूतपूर्व अधिकारी राजेश डे द्वारा भी रशिया के खिलाफ़ जवाबी हमलों की संभावना की पुष्टी की गयी है|

अमरीका और रशिया इन दोनों देशों में एक के बाद एक हुईं सायबरहमलों की घटनाओं ने, सायबरक्षेत्र में तीव्र होते जा रहे संघर्ष की झलक दिखलायी है| अमरीका द्वारा इस क्षेत्र में काफ़ी खुली नीति अपनायी गयी है और ‘सायबर आर्मी’ तथा ‘सायबर कमांड’ की भी स्थापना की गयी है|

डेमोक्रॅट पार्टी पर हुए सायबरहमले के पीछें रशिया का हाथ होने का हिलरी क्लिंटन का इल्ज़ाम कुछ दिन पहले, डेमोक्रॅट पार्टी के कॉम्प्युटर नेटवर्क पर हुए सायबरहमलों के पीछे रशिया की खुफ़िया एजन्सी का ही हाथ होने का इल्ज़ाम अमरिकी राष्ट्राध्यक्षपद चुनाव की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन ने लगाया है| रशिया अमरीका में हो रहें चुनाव में दख़लअंदाज़ी करने का प्रयास कर रहा है, ऐसा दावा भी क्लिंटन ने अपने इल्जामों में किया है|

अमरीका की डेमोक्रॅट पार्टी के कॉम्प्युटर नेटवर्क्स पर एक के बाद एक सायबरहमले हुए हैं| अमरिकी जाँच एजन्सियों ने संकेत दिये हैं कि इसके पीछे रशिया का हाथ है| इसके बाद फिर क्लिंटन द्वारा रशिया पर इल्ज़ाम लगाया जाना ग़ौरतलब है| अमरिकी मीडिया से की बातचीत में क्लिंटन ने रशिया पर सायबरहमलों का इल्ज़ाम लगाने के साथ ही, डोनाल्ड ट्रम्प और रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के बीच रहनेवाले संबंधों पर टिप्पणी भी की है|

डेमोक्रॅट पार्टी पर हुए सायबरहमले के पीछें रशिया का हाथ होने का हिलरी क्लिंटन का इल्ज़ाम

कुछ दिन पहले, डेमोक्रॅट पार्टी के कॉम्प्युटर नेटवर्क पर हुए सायबरहमलों के पीछे रशिया की खुफ़िया एजन्सी का ही हाथ होने का इल्ज़ाम अमरिकी राष्ट्राध्यक्षपद चुनाव की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन ने लगाया है|

clintonरशिया अमरीका में हो रहें चुनाव में दख़लअंदाज़ी करने का प्रयास कर रहा है, ऐसा दावा भी क्लिंटन ने अपने इल्जामों में किया है|

अमरीका की डेमोक्रॅट पार्टी के कॉम्प्युटर नेटवर्क्स पर एक के बाद एक सायबरहमले हुए हैं| अमरिकी जाँच एजन्सियों ने संकेत दिये हैं कि इसके पीछे रशिया का हाथ है| इसके बाद फिर क्लिंटन द्वारा रशिया पर इल्ज़ाम लगाया जाना ग़ौरतलब है| अमरिकी मीडिया से की बातचीत में क्लिंटन ने रशिया पर सायबरहमलों का इल्ज़ाम लगाने के साथ ही, डोनाल्ड ट्रम्प और रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के बीच रहनेवाले संबंधों पर टिप्पणी भी की है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.