जर्मनी में निर्वासितों द्वारा हुए हमलों से सरकार के विरोध में तीव्र रोष

बर्लिन, दि. २५ (वृत्तसंस्था) – जर्मनी के आन्सबाक एवं रॉटलिंजन शहर में सीरियाई निर्वासितों ने किये हमलों में, एक हमलावर के साथ दो लोगों की मौत हो गयी है तथा १७ लोग ज़ख़्मी हो गये हैं| जर्मनी में पिछले हफ्ते में एक के बाद एक चार हमले हो चुके हैं और इन हमलों में १३ लोगों को जान गँवानी पड़ी है|

germny-knief-atck- जर्मनीइनमें से तीन हमलों में निर्वासितों का सहभाग सामने आया है| इस वजह से जर्मन चैन्सेलर अँजेला मर्केल ने निर्वासितों के मसले पर अपनायी हुई नीति पर सवाल खडे किये जा रहे हैं और केवल जर्मनी से ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप में से उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है|

रविवार सुबह सीरियाई निर्वासित ने दक्षिण जर्मनी के रॉटलिंजन शहर में, बडे छुरे से हमला करते हुए एक पोलिश महिला की हत्या कर दी| इस हमले में हमलावर के साथ पाच लोग ज़ख़्मी हो गये हैं| स्थानीय पुलिस ने हमलावर को गिरफ़्तार किया है| पुलिस ने जानकारी में कहा कि यह हमलावर २१ साल का सीरियाई युवा है तथा इससे पहले भी उसका अन्य कुछ गुनाहों में सहभाग सामने आया है| मीडिया ने कहा है कि हमले से पहले हमलावर और इस महिला के बीच कुछ बहस हुई थी|

इस हमले के कुछ घंटे बाद, बवेरिया प्रांत के आन्सबाक शहर में एक सीरियाई शरणार्थी ने एक स्थानीय संगीत उत्सव के प्रवेशद्वार पर आत्मघाती विस्फोट किया| इस विस्फोट में आत्मघाती हमलावर की मौत हो चुकी है और साथ ही, १२ लोग ज़ख़्मी हुए हैं| रात को तक़रीबन १० बजे यह घटना घटी है| विस्फोट के बाद उस क्षेत्र में स्थित लगभग ढ़ाई हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया| विस्फोट में घायल हुए तीन लोगों की प्रकृती गंभीर बतायी जा रही है|

जर्मनी में इस तरह किसी निर्वासित द्वारा आत्मघाती विस्फोट करने की यह पहली घटना मानी जाती है| मोहम्मद दलील नाम का यह २७ वर्षीय सीरियाई निर्वासित दो साल पहले जर्मनी में दाखिल हुआ था| लेकिन जर्मन एजन्सियों द्वारा उसकी आश्रय की अर्ज़ी नकारी गयी थी| अगले कुछ महीनों में उसे देश से बाहर निकाल देने की तैयारी शुरू थी|

Ansbachबवेरिया के आंतरिक सुरक्षा मंत्री ने बताया कि आत्मघाती हमलावर मोहम्मद दलील के, आतंकवादी संगठन ‘आयएस’ के साथ संबंध होने के सबूत मिले हैं| हमलावर के पास से दोन फोन, सिम कार्डस् और लैपटॉप बरामद किये गये है| साथ ही, एक वीड़ियो में, हमलावर ‘आयएस’ के लिए प्रतिबद्धता की शपथ लेते हुए तथा जर्मनी में हमले करने की धमकी देते हुए दिखाई पड रहा है| ‘आयएस’ द्वारा भी इस हमले की ज़िम्मेदारी का स्वीकार किया गया है|

जर्मनी में एक के बाद एक होते हुए इन हमलों की वजह से चैन्सेलर मर्केल की नीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं| चैन्सेलर मर्केल के राजनीतिक सहयोगी दलों ने तथा विरोधी पार्टियों ने भी उनकी जमकर तीख़ी आलोचना की है| पिछले कुछ दिनों में जर्मनी में हो रहें हमलों के लिए, मर्केल द्वारा निर्वासितों के मसले पर स्वीकारी गयी नीति ज़िम्मेदार है, ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं| जर्मनी की ख़ुफ़िया तथा रक्षा एजन्सियों द्वारा पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है कि ‘आयएस’ के १५ से २० आतंकवादी, हमलों के लिए देश में घुस चुके हैं|

जर्मनी और फ्रान्स में हुए हमलों के लिए वे देश खुद ही जिम्मेदार हैं : डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना

जर्मनी और फ्रान्स में हुए आतंकवादी हमलों के लिए वे देश खुद ही ज़िम्मेदार हैं, ऐसी आलोचना अमरीका के राष्ट्राध्यक्षपद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने की है|

donald-trumpट्रम्प ने अपनी आलोचना में कहा कि ‘फ्रान्स और जर्मनी को आतंकवाद का बड़ा झटका लगा है| इसके लिए, उन्होंने की हुई गलतियाँ ही ज़िम्मेदार हैं| उन्होंने दूसरे लोगों को उनके देश में आने की इजाज़त देने से ये घटनाएँ हुई हैं|’

ट्रम्प ने, आतंकवाद से जुड़े हुए देशों से अमरीका में आनेवाले निर्वासितों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी| उन्होंने कहा कि अब फ्रान्स और जर्मनी से आ रहे यात्रियों पर भी प्रतिबंध डाले जा सकते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.