रशिया-चीन द्विपक्षीय व्यापार १०० अरब डॉलर्स पर पहुंचा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग/मास्को – रशिया और चीन दे दरमियान शुरू द्विपक्षीय व्यापार ने १०० अरब डॉलर्स का मुकाम प्राप्त किया है, यह जानकारी चीन के वाणिज्य मंत्रालय से दी गई है| २०१८ में हुए व्यापार में दोनों देशों के कारोबार में २७ प्रतिशत की बढोतरी हुई है| अमरिका और चीन में शुरू व्यापार युद्ध और अमरिका ने रशिया पर लगाए प्रतिबंधों की पृष्ठभुमि पर इन दो देशों के व्यापार ने नया इतिहास बनाया है|

अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों की पृष्ठभुमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन इन्होंने पिछले कुछ वर्षों में चीन और एशियाई देशों के साथ व्यापार बढाने की नीति बनाई थी| चीन के साथ हुए व्यापार १०० अरब डॉलर्स के पायदान तक पहुंचना यह पुतिन इनकी नीति को प्राप्त हुई अहम सफलता मानी जा रही है| फिलहाल चीन यह रशिया के लिए अहम व्यापारी साझीदार देश बना है और कुल द्विपक्षीय व्यापार में चीन का हिस्सा १५ प्रतिशत से अधिक है|

रशिया और चीन के व्यापार में ईंधन और रक्षा क्षेत्र का हिस्सा सबसे अधिक होने की बात स्पष्ट हुई है| रशिया और चीन दे बीच अरबों डॉलर्स के ईंधन समझौते हुए है और इसमें २५ वर्षों के लिए नैसर्गिक ईंधन वायु की आपुर्ति करने का समावेश है| साथ ही रशिया ने पिछले वर्ष चीन के लिए अपनी प्रगत ‘एस-४००’ हवाई सुरक्षा यंत्रणा की आपुर्ति करने की बात भी स्पष्ट हुई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.