यूक्रेन ने युद्ध बंदियों को ले जा रहे सैन्य विमान को मार गिराने का रशिया का आरोप – ६५ यूक्रेनी युद्ध बंदियों सहित ७४ की मौत

मास्को/किव- युद्ध बंदियों को ले जा रहे सैन्य विमान को यूक्रेन ने मार गिराने का आरोप रशिया ने लगाया है। ‘आयएल-७६’ वर्ग के विमान ने ६५ युद्ध बंदियों को लेकर उड़ान भरी थी। इस विमान में कुल ७४ लोग मौजूद थे, ऐसी जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने साझा की। रशिया-यूक्रेन सीमा के बेलगोरोग प्रांत में यह विमान गिर पड़ा और रशिया ने इस हादसे की जांच शुरू की है। यूक्रेन ने कुछ दिन पहले रशिया के दो ‘कमांड ॲण्ड कंट्रोल प्लेन्स’ को मार गिराने का दावा किया था।

यूक्रेन ने युद्ध बंदियों को ले जा रहे सैन्य विमान को मार गिराने का रशिया का आरोप - ६५ यूक्रेनी युद्ध बंदियों सहित ७४ की मौतबुधवार सुबह करीबन ११.१५ बजे बेलगोरोग प्रांत के याब्लोनोवो गांव में रशिया का मिलिटली ट्रान्सपोर्ट प्लेन गिरा। विमान गिरने के बाद बड़ा विस्फोट होने से आग भड़कने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हुए हैं। शुरू में यह घटना तकनीकी खराबी से होने की बात कही जा रही थी। लेकिन, बाद में रशिया के सांसदों ने यह विमान यूक्रेन ने मार गिराने का दावा करने का वृत्त सामने आया है।

स्थानीय सूत्रों ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार विमान गिरने से पहले बेलगोरोद में ‘मिसाइल अलर्ट’ जारी यूक्रेन ने युद्ध बंदियों को ले जा रहे सैन्य विमान को मार गिराने का रशिया का आरोप - ६५ यूक्रेनी युद्ध बंदियों सहित ७४ की मौतकिया गया था। रशिया के रक्षा विभाग को यूक्रेन के खार्किव प्रांत से दो मिसाइल दागे जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, ऐसा दावा भी सामने आया है। यूक्रेन से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल पर भी रशियन विमान पर यूक्रेन का हमला होने की पोस्ट प्रसिद्ध हुई है। इस विमान में रशिया ने मिसाइल रखे थे, यह दावा भी वर्णित हैंडल पर किया गया है। लेकिन, यूक्रेन ने अभी इस घटना पर अधिकृत बयान नहीं किया है।

यूक्रेन ने युद्ध बंदियों को ले जा रहे सैन्य विमान को मार गिराने का रशिया का आरोप - ६५ यूक्रेनी युद्ध बंदियों सहित ७४ की मौतयूक्रेन ने पिछले कुछ हफ्तों में रशिया के बेलगोरोद प्रांत को भारी मात्रा में लक्ष्य किया था। ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट के ज़रिये बेलगोरोद पर लगातार हमले किए जा रहे थे। पिछले महीने किए एक हमले में २५ से अधिक लोग मारे गए थे। यह हमला यूक्रेन ने रशियन क्षेत्र में किया अब तक का सबसे बड़ा हमला साबित हुआ था। इसके कुछ दिन बाद यूक्रेन ने रशिया के दो सैन्य विमान मार गिराने का दावा किया था। इस पृष्ठभूमि पर बेलगोरोद के करीब हुए हमले के पीछे यूक्रेन होने के स्पष्ट संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

 

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.