अमरिकी प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए रशिया द्वारा सोने में विक्रमी निवेश

 जुलाई महीने में २६ टन से ज्यादा सोने की खरिदी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मॉस्को – अमरिका डॉलर का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है, ऐसा इल्जाम लगानेवाले रशियाने उसके खिलाफ सोने का हथियार जैसा इस्तेमाल करने की तैय्यारी शुरु की है| पिछले कई सालों में रशिया द्वारा सोने के निवेश में भारी मात्रा में बढोतरी हुई है| इस साल पहिले सात महीनों में १३० टन से ज्यादा सोना खरेदी करने की बात सामने आयी है| रशिया के विदेशी मुद्रा भांडार में सोने का निवेश रिकार्ड स्तर पर जाते हुए उसका हिस्सा करीब १७ प्रतिशत के उपर गया है|

जुलाई महीने में रशिया के मध्यवर्ती बैंक ने करीब २६.१२ टन सोने की खरिददारी की है| उससे पहले जनवरी से लेकर जून २०१८ इन छह महीनों में रशियाने करीब १०६ टन सोने की खरीददारी की थी| जुलाई महीने की खरिददारी के बाद रशिया का सोने का भंडार करीब १,९१० टन तक जा चुका है| सोने का अंतरराष्ट्रीय मूल्य देखते हुए रशिया के सोने के भंडार की किमत ७६ अरब डॉलर्स तक जा चुकी है|

डॉलर का हथियार, सोने में निवेश, मुद्रा भांडार, अमरिका, आर्थिक जंग, रशिया, उत्तर कोरिया

रशिया द्वारा सोने में बढता निवेश अमरिका द्वारा पिछले दो सालों से थोंपे जा रहे प्रतिबंधो का सामना करने की योजना का हिस्सा माना जाता है| अमरिका ने पिछले दो सालों में रशिया के खिलाफ सायबरहमले, ब्रिटन में भूतपूर्व जासूस पर हुआ जहर का इस्तेमाल और उत्तर कोरिया के मसले पर प्रतिबंध डाले है| कुछ दिन पहले अमरिका के अर्थ विभाग ने इस बारे में अलग जानकारी भी घोषित की थी| इस जानकारी के अनुसार, अब तक २१७ से अधिक रशियन नागरिक तथा उद्योगों पर अमरिकी प्रतिबंध डाले गये है|

यह जानकारी प्रकाशित होने के समय, नये प्रतिबंधों की चेतावनी भी दी गयी है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन तथा प्रधानमंत्री दिमित्रि मेदवेदेव्ह मे यह प्रतिबंध अमेरिका द्वारा रशिया के खिलाफ शुरु आर्थिक जंग का हिस्सा है, ऐसा बताया है| यह ध्यान में रखते हुए रशिया द्वारा इस जंग में अमरिका को जवाब देने की तैय्यारी शुरु हो गयी है| इसी लिए अमरिकी डॉलर में हुआ निवेश घटाते हुए सोने को प्राथमिकता दी गयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.