‘सर्जिकल स्ट्राईक’ से बौखलाए हुए पाकिस्तान ने ‘पीओके’ के आतंकी ठिकाने हटाए

नवी दिल्ली, दि. १ (वृत्तसंस्था) – भारतीय सेना के ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ से बौखलाई हुई पाकिस्तानी सेना ने, ‘पीओके’ में स्थित आतंकी ठिकानों को हटाना शुरू किया है| साथ ही, भारतीय सेना का हमला हुआ ही नहीं यह जताने के लिए पाकिस्तानी सेना ने, अपने देश के पत्रकारों को ‘पीओके’ के भूभाग का सफ़र कराया, ऐसी खबर सामने आ रही है| इस जगह पर हमला हुआ था इसके सबूत नहीं हैं, ऐसा स्पष्टीकरण पाकिस्तानी पत्रकार दे रहे हैं| लेकिन इस सफर से पहले पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों को दफना दिया था, ऐसा ब्योरा भारतीय मिडिया में जारी किया जा रहा है|

terroristlashkar
Photo Courtesy : zeenews.india.com

‘सर्जिकल स्ट्राईक’ की वजह से पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है और वह अभी भी उसमें से सँभल नहीं सका है, ऐसा भारत के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है| ‘भारत के संयम को कमज़ोरी समझने की भूल पाकिस्तान ना करें| यदि पाकिस्तान आगे भी भारत के खिलाफ़ कारनामें करता है, तो उसको इसी तरह क़रारा जवाब दिया जायेगा’ ऐसी चेतावनी रक्षामंत्री पर्रीकर ने दी| ‘पीओके’ में भारतीय सेना ने किये इस ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद भारत में खुशी का माहौल था, वहीं पाकिस्तानी सेना और सत्ताधारियों में दुख का माहौल बना हुआ है ऐसा दिखाई दे रहा है| भारत को सीधे सीधे परमाणु हमले की धमकी देनेवाले और भारत को जंग की चुनौती देनेवाले नेता और सेना के अधिकारी, अपने देश की तरफ़दारी करने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं|

‘भारत ने ‘पीओके’ में हमला किया ही नहीं| केवल कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर हमला किया था| इस हमले में पाकिस्तान से ज़्यादा भारत का ही नुकसान हुआ है’ ऐसा दावा पाकिस्तानी सेना के ‘इंटर-सर्व्हिसेस पब्लिक रिलेशन्स’ के (आयएसपीआर) जनरल असिफ बाजवा ने कहा है| अपने दावे के समर्थन में, पाकिस्तानी सेना कुछ पत्रकारों को इस इलाके में पिकनिक के लिए लेकर गई थी| इस जगह हमला होने के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं, ऐसा दावा पाकिस्तानी पत्रकारों ने किया है| लेकिन एक दिन पहले ही, ‘इस हमले के सबूत नहीं बचने चाहिए’ ऐसी सूचना पाकिस्तानी सेना ने आतंकी संगठनों को दी थी| साथ ही, मारे गए आतंकवादियों का दफनविधि जल्द से जल्द निपटाया गया, ऐसी जानकारी भारतीय मिडिया में प्रकाशित हुई थी| यह हमला हुआ ही नहीं, ऐसा दावा पाकिस्तानी सेना कर रही है| लेकिन दरअसल इस हमले की वजह से पाकिस्तानी सेना बड़ी ही अस्वस्थ हुई है और लोगो में अपनी प्रतिमा और आदर बनाए रखने की जानतोड़ कोशिशें कर रही है, ऐसा दिखाई दे रहा है|

‘पीओके’ में नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में जो आतंकवादियों के ठिकाने हैं, उन्हें पाकिस्तानी सेना ने अपने पंजाब और खैबर-पख्तुनवाला प्रांत में हटाया है, ऐसा अहवाल भारत की खुफिया एजन्सी ने दिया है| ‘पीओके’ में तकरीबन १२ आतंकी संगठनों के लगभग ५०० आतंकी छिपकर बैठे थे| इनमें ‘लश्कर-ए-तोयबा’, ‘हिज़बुल मुज़ाहिद्दीन’ और ‘जैश-ए-मोहम्मद’ इन संगठनों के आतंकवादियों की तादात बड़ी है, ऐसा कहा जा रहा है|

’पीओके’ के कुछ आतंकी अड्डों को वहाँ से हटाकर, ‘पीओके’ की राजधानी मुझ्झफराबाद से ५० किलोमीटर की दूरी पर रहनेवाले खैबर पख्तूनवाला के मनसेरा में ले जाया गया है| वहीं, कुछ आतंकी अड्डों को, मुझ्झफराबाद से २५० किलोमीटर की दूरी पर रहे पंजाब प्रांत के नौशेरा, हाजीयामा में भी ले जाया गया है, ऐसी जानकारी खुफिया एजन्सी ने दी| इससे साफ़ दिखायी देता है कि ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के डर से पाकिस्तानी सेना में घबराहट मच गयी है| किसी भी हालात में अपनी आबरू बरक़रार रखने के लिए पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल राहिल शरीफ कुछ नई हिमाकत करेंगे, ऐसी आशंका भारतीय विश्‍लेषक जता रहे हैं|

भारत के साथ सन १९६५ और १९७१ मे हुईं जंगों में जनरल शरीफ के चाचा और भाई मारे गए थे| इस वजह से जनरल शरीफ पाकिस्तान के कट्टर भारतविरोधी सेना की अधिकारियों में से एक माने जाते हैं| शरीफ के सेवानिवृत्ति को कुछ ही हप्तें बाक़ी हैं, तभी ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ की वजह से उनकी मानहानी हुई है| हालाँकि पाकिस्तानी मिडिया में, ‘हमला हुआ ही नहीं’ ऐसे दावे किए जा रहे हैं, लेकिन नियंत्रण रेखा पर कुछ तो अलग हुआ है, ऐसी चर्चा शुरू हुई है| तभी आंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भारतीय सेना को समर्थन दिया है और ज़िम्मेदार देशों ने भी भारत को ही समर्थन दिया है| इस वजह से पाकिस्तानी जनता को गुमराह करना अब इस देश की मीडिया के लिए आसान नहीं है| इसीलिए पाकिस्तानी सेना अपने देश के पत्रकारों को हाथ में रखने की कोशिश कर रही है, ऐसा दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.