जम्मू-काश्मीर में आतंकवादियों के ‘पोस्टर बॉय’ की मौत के बाद तनाव

श्रीनगर, दि. ९ (वृत्तसंस्था) – पाकिस्तानी आतंकी संगठन हिजबुल मुजहिद्दीन के ‘पोस्टर बॉय’ के रूप में पहचाने जानेवाला ‘बुर्‍हान मुझफ्फर वनि’ शुक्रवार रात को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड में मारा गया| पिछले चार साल में, सोशल मीडिया के माध्यम से कश्मीरी युवकों को फुसलाकर बुर्‍हान ने हिजबुल मुजाहिद्दीन में ज़ोरदार भर्ती की थी| हाल ही में जम्मू-काश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों का मास्टरमाईंड बुर्‍हान ही था| इस वजह से सुरक्षाबलों को मिली यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है| पर बुर्‍हान की मौत के बाद गुस्सा  हुए अलगाववादी संगठनों ने राज्य में अशांति फैलाई है और तीन दिन के बंद की घोषणा की है| इस वजह से अमरनाथ यात्रा स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा है|

pg01_Sringr - जम्मू-काश्मीरबुर्‍हान ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए कश्मिर के कई युवाओं को आतंकी बनाया था| पिछले साल हथियारबंद आतंकवादियों के साथ बुर्‍हान ने अपनी तस्वीर इंटरनेट पर डाली थी| इसके बाद वह जम्मू-काश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का ‘चेहरा’ बना था| इसी लिए उसे ‘हिजबुल’ का ‘पोस्टर बॉय’ ऐसी पहचान मिली थी|

kashmir - जम्मू-काश्मीरसन २०१० में १५ साल की उम्र में, बुर्‍हान ‘हिजबुल’ में शामिल हुआ था| सन २०११ में उसको ‘हिजबुल’ का कमांडर बनाया गया था| पिछले दो साल में जम्मू-काश्मीर में सुरक्षाबलों ने हाथ लिये अभियानों में कई आतंकवादियों को मार गिराया| इन आतंकवादियों में ‘हिजबुल’ के आतंकी और कमांडर भी शामिल थे| इसी वजह से, जम्मू-काश्मीर के ‘हिजबुल’ के कारवाई के सूत्र बुर्‍हान के हाथ में आये थे|

सुरक्षाबलों की ओर से की जानेवाली कार्रवाई की वजह से आतंकवादियों के घातपात के मनसुबों को नाकाम कर दिया गया| इस वजह से हताश हुए आतंकी संगठनों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू किया है| पिछले कुछ समय में हुए हमलों का ‘मास्टरमाईंड’ बुर्‍हान था, ऐसा सामने आ रहा है| उसके सिर पर दस लाख का इनाम रखा गया था|

शुक्रवार को ‘जम्मू-काश्मीर के त्राल के कोकेरंग इलाके में बुर्‍हान आया है’ ऐसी जानकारी सुरक्षाबलों को मिली थी| इस जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया| सुरक्षाबलों ने चारो ओर से घेर लिया है, यह पता चलते ही बुर्‍हान और उसके दो साथियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करना शुरू किया और हँण्डग्रेनेड भी फेंके| लगभग दो घंटे तक यह मुठभेड जारी थी| आखिरकार बुर्‍हान के साथ तीन आतंकवादी इस मुठभेड में मारे गए|

बुर्‍हान की मौत की खबर मिलते ही जम्मू-काश्मीर के अलगाववादी संगठनों ने बंद की घोषणा की| इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया| प्रदर्शनकारियों ने सेना के जवानों पर भी पथ्थर फेके| साथ ही, यहाँ पर कुछ दफ्तरों में तोडफोड भी हुई है| इस हिंसाचार में कई लोग घायल हुए है, ऐसी जानकारी मिल रही है| इसके बाद कई अलगाववादी नेताओं को नज़रबंद किया गया है| फिलहाल जम्मू-काश्मीर में तनाव का माहौल है|

इसी बीच, बुर्‍हान को मारने में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी अहम मानी जाती है, ऐसा कहते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री जितेंद्र सिंग ने सुरक्षाबलों का शुक्रिया अदा किया| साथ ही, आतंकवाद के खिलाफ, अपने अपने राजनीतिक मतभेदों को दूर रखकर सभी ने एकसाथ होने की जरूरत है, ऐसा आवाहन जितेंद्र सिंग ने किया|

इसी दौरान, जब तक कश्मीर का तनाव का माहौल खत्म नहीं होता, तब तक अमरनाथ यात्रा को स्थगित करने का निर्णय किया गया है| जम्मू-काश्मीर का बेस कॅम्प खाली कराया गया है| अमरनाथ यात्रा आतंकवादियों के निशाने पर है, ऐसी चेतावनी इससे पहले भी दी गयी थी| बुर्‍हान की मौत के बाद आतंकवादियों की ओर से बडा हमला होने की शंका जताई जा रही है| इसके चलते सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए जम्मू-काश्मीर का बेस कॅम्प खाली कराया गया है| साथ ही, अफवाहें ना फैलें इसलिए इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगाई गई है| पुलवामा, अनंतनाग, सोपोर, शोपेन, पुलगाम में अंशतः कर्फ्यु लगाया गया है| साथ ही, सुरक्षा की वजह से स्कूलें बंद रखने का और इम्तिहान बाद में लेने का फैसला किया गया है| इसीके साथ, बारामुल्ला से बनिहाल के बीच रेल यातायात कुछ समय के लिए रोकी गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.