पाकिस्तान ने आतंकी बुर्‍हान को शहीद घोषित किया – भारत ने जताया सख़्त ऐतराज़

नई दिल्ली/इस्लामाबाद, दि. १५ (पीटीआय) – आतंकी ‘बुर्‍हान मुझफ्फर वनि’ को ‘शहीद’ घोषित करते हुए पाकिस्तान ने फिर एक बार भारत को उकसाने की कोशिश की है| शुक्रवार को पाकिस्तान के मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नवाझ शरीफ ने, कश्मीर में भारत की ओर से किये जा रहे कथित अत्याचारों पर चिंता जताई| इस्के विरोध में १९ जुलाई को ‘काला दिन’ मनाने की तैयारी पाकिस्तान ने की है| साथ ही, मुठभेड़ में मारे गए ‘बुर्‍हान वनि’ की मौत की जाँच संयुक्त राष्ट्र करें, ऐसी माँग पाकिस्तान ने की है| वहीं, पाकिस्तान भारत के अंदरूनी मामले में दख़लअंदाज़ी ना करें, इन कड़े शब्दों में भारत ने पाकिस्तान को फटकारा हैं|

आतंकी बुर्‍हानसंयुक्त राष्ट्र में ‘बुर्‍हान वनि’ और कश्मीर का मुद्दा उठाने पर मुँह की खानेवाले पाकिस्तान ने, जम्मू-कश्मीर की स्थिति का फ़ायदा उठाने की कोशिशें जारी रखी हैं| शुक्रवार को हुई पाकिस्तान के मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नवाझ शरीफ ने, ‘बुर्‍हान’ का उल्लेख ‘शहीद’ के तौर पर किया| साथ ही, भारत कश्मीर की जनता पर अत्याचार कर रहा है, ऐसा आरोप करते हुए, इसके खिलाफ़ आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक मुहिम छेड़ने की तैयारी पाकिस्तान ने शुरू की है| पूरी दुनिया भर के पाकिस्तानी दूतावासों को इस सिलसिले में आदेश दिये गए हैं और भारत के खिलाफ़ जनमत तैयार करने के लिए पाकिस्तान ने १९ जुलाई को ‘काला दिन’ मनाने कि घोषणा की है|

पाकिस्तानी मंत्रिमंडल के इस निर्णय की भारत ने कड़ी आलोचना की है और ‘यह भारत के अंदरुनी मामलों में दख़लंदाज़ी है’ ऐसा आरोप विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने किया है| साथ ही, बुर्‍हान को ‘शहीद’ बताकर पाकिस्तान ने आंतकवाद का उदात्तीकरण किया है, ऐसा इल्ज़ाम विकास स्वरूप ने लगाया है| संयुक्त राष्ट्रसंघ में पाकिस्तान की राजदूत मलिहा लोधी ने भारत पर लगाये हुए आरोपों को, भारत के राजदूत अकबरुद्दीन ने क़रारा प्रत्युत्तर दिया था|

पाकिस्तान कश्मीर में जनमतसंग्रह की माँग करते हुए, मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाकर, अपनी आतंकी गतिविधियों को छुपाने की कोशिश कर रहा है, ऐसा अकबरुद्दीन ने कहा था| पाकिस्तान बेबुनियाद आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्रसंघ के मंच का ग़लत इस्तेमाल कर रहा है, इस बात पर अकबरुद्दीन ने ग़ौर फ़रमाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.