इसके आगे एक भी शरणार्थी नहीं आया तो फिर भी सन २०५० तक यूरोप में इस्लामधर्मीयों की जनसँख्या तीन गुना बढ़कर ७.५ करोड़ तक पहुंचेगी- अमरीका के ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ की रिपोर्ट

काबुल/ वॉशिंग्टन: यूरोपीय देशों में वर्तमान में घुस रहे शरणार्थियों के समूह पूरी तरह से रुक जाएंगे, तब भी सन २०५० तक यूरोप महाद्वीप में इस्लाम धर्मियों की संख्या साढ़े तीन करोड़ के ऊपर गई होगी, ऐसी रिपोर्ट अमरिकी समूह ने दिया है। उसी समय अगर शरणार्थियों के समूहों को रोका नहीं गया, तो यूरोप में सन २०५० तक साढ़े सात करोड़ से अधिक इस्लाम धर्मीय होंगे, ऐसा इशारा भी ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ इस अमरिकी समूह ने दिया है। यूरोप में उस समय की जनसँख्या का विचार किया जाए, तो उनकी संख्या १४ प्रतिशत से अधिक होगी, ऐसा रिपोर्ट में इशारा दिया गया है।

अमरिका की प्रमुख सर्वेक्षण संस्था के तौर पर पहचाने जाने वाले ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने बुधवार को ‘यूरोप ग्रोईंग मुस्लिम पॉप्युलेशन’ नाम की रिपोर्ट प्रसिद्द की है। इस रिपोर्ट में, यूरोप में शरणार्थियों के समूह और स्थानांतरण यह चीजें पूरी तरह से रूक भी जाएंगी, तब भी अगले तीन दशकों में इस्लाम धर्मियों की जनसँख्या में बढ़ोत्तरी होती रहेगी, ऐसा ठोस निष्कर्ष निकाला गया हिया। यह रिपोर्ट बनाते समय यूरोपीय महासंघ के २८ सदस्य देशों के साथ साथ स्विट्ज़रलैण्ड और नॉर्वे का भी समावेश किया गया है।

रिपोर्ट में शुरवात को ही सन २०१० से २०१६ इस छः साल के कालावधि में यूरोप की इस्लामधर्मि जनसँख्या में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है, इस बात की तरफ ध्यान आकर्षित किया गया है। सन २०१० के आखिर में यूरोप में इस्लाम धर्मियों की जनसँख्या १ करोड़ ९५ लाख थी। तत्कालीन यूरोपीय जनसँख्या की तुलना में यह प्रमाण ३.८ प्रतिशत था। लेकिन सिर्फ छः वर्षों में यूरोप में इस्लाम धर्मी शरणार्थी और अन्य शरणार्थियों की संख्या में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। सन २०१६ के आखिर तक यूरोप में इस्लाम धर्मियों की जनसँख्या २ करोड़ ५८ लाख पर पहुंची है और यूरोपीय जनसँख्या की तुलना में लगभग ५ प्रतिशत हुई है।

इस बढ़ोत्तरी के आधार पर अमरिकी समूह ने अगले तीन दशकों में इस्लाम धर्मियों की जनसँख्या के बारे में तीन संभावनाओं की भविष्यवाणी की है। पहली संभावना के अनुसार, यूरोप में स्थानान्तरण और शरणार्थियों पर पूरी तरह से पाबन्दी लगाई गई, तब भी सन २०५० में इस्लाम धर्मियों की जनसँख्या ३ करोड़ ५८ लाख तक पहुंची होगी। दूसरी संभावना के अनुसार, शरणार्थी और स्थानान्तरण को सीमित किया गया, तो इस्लाम धर्मियों की जनसँख्या ५ करोड़ ७९ लाख तक पहुँच सकती है, ऐसा ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने कहा है।

तीसरी संभावना के अनुसार, पिछले तीन सालों की तरह यूरोप में इस्लाम धर्मीय शरणार्थी और स्थानांतरण करने वाले घुसते रहेंगे, तो सन २०५० में यूरोप की जनसँख्या में इस्लाम धर्मियों के आंकड़े ७ करोड़ ५६ लाख तक पहुंची होगी, ऐसा अमरिकी रिपोर्ट में इशारा दिया गया है। इसमें सर्वाधिक इस्लाम धर्मी जर्मनी और स्वित्जरलॅंण्ड में होंगे, ऐसा भी कहा गया है। इस कालावधि में स्थानीय यूरोपीय नागरिकों का जनसँख्या में हिस्सा थोडा थोडा कम होता जाएगा, ऐसा इशारा भी ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने अपनी रिपोर्ट में दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.